---विज्ञापन---
‘मिर्जापुर’ से भी आगे निकली ये सीरीज, IMDb से मिली है जबरदस्त रेटिंग
अमेजन प्राइम वीडियो की सुपरहिट सीरीज 'द फैमिली मैन' ने IMDb रेटिंग में 'मिर्जापुर' को पीछे छोड़ दिया है. मनोज बाजपेयी के श्रीकांत तिवारी वाले कैरेक्टर ने फैंस के दिलों पर राज किया है.
जब भी इंडियन ओटीटी पर बेस्ट क्राइम-थ्रिलर सीरीज की बात होती है, तो सबसे पहले जुबां पर 'मिर्जापुर' (Mirzapur) का नाम आता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक ऐसी भी सीरीज है जो पॉपुलैरिटी और रेटिंग्स के मामले में 'मिर्जापुर' से भी दो कदम आगे निकल चुकी है? बिना किसी बेवजह की गाली-गलौज और मारधाड़ के, मनोज बाजपेयी की यह सीरीज अपने हाई-वोल्टेज सस्पेंस से हर किसी को अपना दीवाना बना चुकी है.
IMDb रेटिंग में पछाड़ा
आईएमडीबी (IMDb) रेटिंग की बात करें तो जहां 'मिर्जापुर' को 8.4 रेटिंग मिली है, वहीं मनोज बाजपेयी स्टारर 'द फैमिली मैन' (The Family Man) 8.6 की जबरदस्त रेटिंग के साथ आगे चल रही है. राज एंड डीके द्वारा बनाई गई यह सीरीज दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों की ऑल-टाइम फेवरेट बनी हुई है.
आम आदमी और सीक्रेट एजेंट का कॉम्बो
सीरीज की सबसे बड़ी यूएसपी इसका लीड कैरेक्टर 'श्रीकांत तिवारी' है. बाहर से एक आम मिडिल क्लास आदमी जो ईएमआई और बीवी-बच्चों के पंगों से परेशान रहता है, वहीं अंदर से T.A.S.C. (थ्रेट एनालिसिस एंड सर्विलांस सेल) का एक बेहद खतरनाक और इंटेलिजेंट सीक्रेट एजेंट है.
रियलिस्टिक वाइब और गजब की कॉमेडी
जेम्स बॉन्ड स्टाइल की बजाए इसमें हीरो को मुंबई लोकल में ट्रेवल करते और बॉस की डांट खाते दिखाया गया है. इसके अलावा श्रीकांत और उसके पार्टनर जेके तलपड़े (शारिब हाशमी) की ऑन-स्क्रीन बॉन्डिंग और फनी वन-लाइनर्स फैंस को लोटपोट कर देते हैं.
विलेन्स की जबरदस्त गहराई
'द फैमिली मैन' में विलेन्स को सिर्फ बुरा नहीं दिखाया गया, बल्कि उनकी इमोशनल स्टोरी भी पर्दे पर उतारी गई है. सीजन 1 में मूसा (नीरज माधव) और सीजन 2 में राजी (सामंथा रुथ प्रभु) के रोल इतने पावरफुल थे कि ऑडियंस उनसे भी कनेक्ट करने लगी थी. इसके अलावा सीरीज के वन-टेक एक्शन सीन्स आज भी इंडियन ओटीटी के बेस्ट सीन्स माने जाते हैं.
'द फैमिली मैन 4' का अपडेट
जहां एक तरफ 'मिर्जापुर द मूवी' थिएटर्स में 125.60 करोड़ का कलेक्शन कर धमाल मचा रही है, वहीं 'द फैमिली मैन' के तीनों सीजन्स को फैंस का बेइंतहा प्यार मिला है. मेकर्स ने इसके सीजन 4 की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी है, जिसके अगले साल तक स्ट्रीम होने की उम्मीद जताई जा रही है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.