Wednesday, 1 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Panchayat 5 OTT Release: ‘सचिव जी’ रचाएंगे शादी, फुलेरा गांव में फिर होगा जबरदस्त ड्रामा, आखिर कब आएगा पंचायत का सीजन 5?

---विज्ञापन---

Panchayat 5 Release Date: Prime Video की पॉपुलर वेब सीरीज Panchayat के 5वें सीजन का इंतजार कर रहे फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. पंचायत सीजन 5 जल्द ही ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है. इसकी शूटिंग भी बहुत जल्द खत्म होने वाली है. सीजन 4 पर खत्म हुई गांव फुलेरा की कहानी एक बार फिर आगे बढ़ने वाली है. नए सीजन में दर्शकों को गांव की नई राजनीति, जबरदस्त ड्रामा और मजेदार कहानी देखने को मिलेगी.

पंचायत सीजन 5

मेकर्स पहले ही सीरीज के अगले सीजन को लेकर जानकारी दे चुके हैं. मेकर्स ने बताया था कि Panchayat Season 5 की शूटिंग शुरू हो चुकी है. उस समय टीम ने सोशल मीडिया पर कहा था कि फुलेरा में छह साल का सफर पूरा होने के बावजूद ये यात्रा अभी खत्म नहीं हुई है.

---Advertisement---

पंचायत 5 की स्टार कास्ट

पंचायत सीजन 5 में जितेंद्र कुमार एक बार फिर अभिषेक त्रिपाठी उर्फ सचिव जी के किरदार में दिखाई देंगे. लेकिन इस बार उनके निजी जीवन और भी खूबसूरती से दिखाया जाएगा. बताया जा रहा है कि नए सीजन में रिंकी के साथ उनका रिश्ता आगे बढ़ेगा. इसके अलावा नए सीजन में रघुबीर यादव, नीना गुप्ता, सान्विका, फैसल मलिक, चंदन रॉय, दुर्गेश कुमार, सुनीता राजवार और पंकज झा के भी अपने-अपने किरदार में लौटेंगे.

पंचायत 4 की एंडिंग

पंचायत सीजन 4 की एंडिंग काफी भावुक रही और कई अहम सवाल दर्शकों के सामने छोड़ गई. सचिव जी ने CAT परीक्षा पास कर ली थी और अब वो फुलेरा छोड़कर अपने भविष्य को लेकर गंभीरता से सोचने लगे थे. वहीं दूसरी ओर रिंकी के साथ उनका रिश्ता भी आखिरकार आगे बढ़ता नजर आया था. दूसरी ओर, गांव के चुनावों ने कहानी में बड़ा मोड़ ला दिया. मंजू देवी चुनाव हार गईं और क्रांति देवी ने जीत हासिल कर ली. ऐसे में आगे की कहानी में जबरदस्त मोड़ देखने को मिलेगा.

---Advertisement---

क्या होगी पंचायत 5 की कहानी

बात करें पंचायत 5 की कहानी की तो, मेकर्स के अनुसार, पांचवें सीजन की कहानी वहीं से शुरू होगी जहां चौथा सीजन खत्म हुआ था. नए एपिसोड्स में फुलेरा की बदली हुई राजनीतिक स्थिति और उसका सचिव जी समेत गांव के अन्य लोगों पर पड़ने वाला असर मुख्य रूप से दिखाया जा सकता है. इनमें सचिव जी और रिंकी के रिश्ते का भविष्य भी देखने को मिलेगा. चुनाव के बाद गांव की राजनीति में क्या बदलवा आएगा, ये भी देखना दिलचस्प होगा.

First published on: Jul 01, 2026 05:06 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola