---विज्ञापन---

कियारा आडवाणी से नयनतारा तक, जानें कितनी पढ़ी-लिखी हैं ‘टॉक्सिक’ की ये हीरोइन?

साउथ फिल्म टॉक्सिक का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. फिल्म सिनेमाघरों में 4 जून 2026 को रिलीज होगी. इस मूवी में यश लीड रोल में है. इसके अलावा फिल्म में कियारा आडवाणी, नयनतारा, रुक्मिणी वसंत, हुआ कुरैशी, तारा सुतारिया समेत पांच एक्ट्रेसेस लीड रोल में नजर आएंगी. ये सभी हसीनाएं फिल्म में अपनी अदाओं और एक्शन से फैंस के होश उड़ाएंगी. लेकिन क्या आप जानते कि ये हसीनाएं कितनी पढ़ी लिखी हैं. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

कियारा आडवाणी: बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस कियारा आडवाणी टॉक्सिक फिल्म में एक अहम रोल में नजर आएंगी. 31 जुलाई 1992 को जन्मी कियारा ने कैथेड्रेल एंड जॉन कॉनन स्कूल से पढ़ाई की, जो कि मुंबई में है. इसके बाद एक्ट्रेस ने मुंबई के जय हिंद कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की.

नयनतारा: साउथ सुपरस्टार नयनतारा इंडस्ट्री की बेहतरीन और टॉप हसीनाओं में से एक हैं. 18 नवंबर 1984 को जन्मी तारा ने तिरुवल्ला के मार्थोमा कॉलेज से इंग्लिश लिट्रेचर में बैचलर्स की डिग्री हासिल की है.

तारा सुतारिया: तीसरे स्थान पर एक्ट्रेस तारा सुतारिया का नाम शामिल है. तारा ने मुंबई के सेंट एंड्रयू कॉलेज ऑफ आर्ट्स, साइंस एंड कॉमर्स से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की है. इसके अलावा बैले, मॉडर्न और लैटिन अमेरिकी डांस में यूके की इंस्टीट्यूट ट्रेनिंग भी हासिल की है.

हुमा कुरेशी: हुमा कुरेशी दिल्ली में जन्मी हैं और उन्होंने अपनी पढ़ाई भी दिल्ली से की है. एक्ट्रेस ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के फेमस कॉलेज गार्गी कॉलेज से हिस्ट्री ऑनर्स में बैचलर्स की डिग्री हासिल की है.

रुक्मिणी वसंत: एक्ट्रेस रुक्मिणी वसंत ने कांतारा 2 से पॉपुलैरिटी हासिल की है और वह यश की टॉक्सिक में नजर आने वाली हैं. उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा बेंगलुरु के आर्मी स्कूल, एयर फोर्स स्कूल और सेंटर फॉर लर्निंग से पूरी की है. इसके अलावा उन्होंने वहां के माउंट कार्मेल कॉलेज से ग्रेजुएशन की और उसके बाद लंदन के रॉयल एकेडमी ऑफ ड्रामेटिक आर्ट्स से एक्टिंग की डिग्री ली.

First published on: Apr 07, 2026 02:19 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.