---विज्ञापन---

3 साल तक पाकिस्तान की जेल में था ‘शोले’ का ये एक्टर, मिली थी इस गुनाह की सजा

Film 'Sholay' Actor Spent 3 Years in a Pakistani Prison: बॉलीवुड की दुनिया हमारी सोच से भी कई गुना ज्यादा बड़ी है. यहां जितने एक्टर हैं, उतनी ही उनकी कहानियां और किस्से भी हैं. ऐसा ही एक अनोखा किस्सा हम आपको बताने वाले हैं, जो फिल्म 'शोले' के एक्टर की जिंदगी से जुड़ा हुआ है. 'शोले' के इस एक्टर को 3 साल तक पाकिस्तान की जेल में बंद रहना पड़ा था.

हम बात कर रहे फिल्म के जिस एक्टर की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि ए.के. हंगल हैं, जिन्होंने फिल्म 'शोले' में रहीम चाचा का किरदार निभाया था. उनका डायलॉग 'इतना सन्नाटा क्यों है भाई?' आज भी काफी फेमस है.

ए.के. हंगल का जन्म 1 फरवरी 1914 को सियालकोट में हुआ था. उनका पूरा नाम अवतार किशन हंगल था. उन्होंने फिल्म 'शोले' के अलावा कई और फिल्मों में अपनी एक्टिंग का दम दिखाया है.

एक्टर हंगल फिल्मों में काम करने से पहले एक स्वतंत्रता सेनानी और रंगमंच कलाकार थे. उन्होंने 1929 से 1947 के बीच भारत की आजादी की लड़ाई में अपना पूरा योगदान दिया था. इसी वजह से उन्हें कराची की जेल में 3 साल तक कैद रहना पड़ा था.

ए.के. हंगल ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत फिल्म 'तीसरी कसम' से की थी, इस वक्त उनकी उम्र 52 साल थी. इस फिल्म में उन्होंने राज कपूर के बड़े भाई का किरदार निभाया था. लेकिन लोगों के बीच उन्हें पहचान 'शोले' में उनके 'रहीम चाचा' के किरदार से मिली.

ए.के. हंगल ने अपने 46 साल के एक्टिंग करियर में 250 से अधिक फिल्मों में काम किया. जिसमें 'शोले' के साथ 'नमक हराम', 'आंधी', 'आप की कसम', 'बावर्ची', 'लगान', 'शरारत' और 'अमर दीप' जैसी फिल्में शामिल हैं. उन्हें आखिरी बार 2012 में आए टीवी शो 'मधुबाला– एक इश्क एक जुनून' में देखा गया था.

First published on: Mar 30, 2026 01:50 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.