---विज्ञापन---
Ex WWE Dhurandhar Cast: अंडरटेकर बने ‘बड़े साहब’ तो पॉल हेमन बने ‘जमील जमाली’, WWE का ये स्टार बना ‘हमजा’
Ex WWE Dhurandhar Cast: आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'धुरंधर 2' इस समय भारत से लेकर पाकिस्तान तक की चर्चा का विषय बनी हुई है. 'धुरंधर' की दहाड़ WWE के रिंग तक पहुंच गई है. सोशल मीडिया पर AI ने 'धुरंधर' की पूरी कास्ट को WWE के रिटायर रेसलर से बदल दिया है. इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

वायरल हो रहे AI के कास्ट वीडियो में WWE के रिटायर रेसलर पॉल हेमन को फिल्म के पॉपुलर किरदार 'जमिल जमाली' के में रूप दिखाया गया है. वहीं, HHH को अजय सान्याल के कैरेक्टर के में देखा जा सकता है.

वहीं, WWE के धुरंधर सेथ रोलिंस को उजैर बलौज के किरदार में दिखाया गया है. दिलचस्प बात ये है कि रैंडी आर्टन को खुखांर मेजर इकबाल के कैरेक्टर में दिखाया गया है, जो उनके लुक पर शूट भी कर रहा है.

वीडियो में फीमेल रेसलर रिया रिप्ली को रहमान डकैत की पत्नी उल्फत के किरदार में दिखाया गया है. वहीं, सीएम पंक को रहमान डकैत के दमदार किरदार में दिखाया गया है.

वायरल AI वीडियो में ब्रॉक लेसनर को एसपी चौधरी असलम के किरदार में दिखाया जाता है. वहीं, WWE के दिग्गज स्टार अंडाटेकर को फिल्म के बड़े सहाब यानी दाउद इब्राहिम के किरदार में दिखाया गया है.

वहीं वीडियो के आखिर में हमजा अली मजारी से पर्दा उठाया गया, जिसका किरदार रोमन रेंज निभा रहे थे. वहीं, उनकी लवर यलीना का किरदार रेसलर लिव मोर्गन निभा रही है.