---विज्ञापन---

कौन हैं 75 साल की Sheema Kirmani, जिन्हें पाकिस्तान पुलिस ने अचानक किया गिरफ्तार? Pasoori सॉन्ग से मिली पहचान

Who is Sheema Kirmani Detained in Pakistan: पाकिस्तान की एक मशहूर डांसर और समाजसेवी को अचानक गिरफ्तार कर लिया गया. 75 साल की समाज सेवी और भरतनाट्यम डांसर सीमा किरवानी को सिंध पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है. महिलाओं के हक के लिए आवाज उठाने वाली सीमा को इस तरह गिरफ्तार कर लेना लोगों को कुछ समझ नहीं आया. उनके गिरफ्तारी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुआ है. लोग सीमा किरवानी के समर्थन में आगे आ गए हैं और पाकिस्तान सरकार को खरी खोटी सुना रहे हैं. सीमा पॉपुलर सॉन्ग 'पसूरी' में दिख चुकी हैं. आइए उनके बारे में सबकुछ जानते हैं.

कौन हैं सीमा किरवानी?

सीमा किरवानी पाकिस्तान की मशहूर डांसर होने के साथ-साथ एक समाजसेवी भी हैं. सीमा अक्सर पाकिस्तान में महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर बात करती आई हैं. सीमा अपने भरतनाट्यम नृत्य के लिए पूरी दुनियाभर में जानी जाती हैं.

---Advertisement---

पाकिस्तान पुलिस ने किया गिरफ्तार

बीते 9 मई को कराची में 'औरत मार्च' से जुड़ा एक विरोध प्रदर्शन हुआ. इस दौरान सीमा किरवानी ने भी अपनी आवाज उठाई, जिसने पाकिस्तान में महिलाओं के अधिकारों और अभिव्यक्ति की आजादी को लेकर चल रही चर्चाओं को एक बार फिर से हवा दे दी है. लेकिन उन्हें पाकिस्तान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

सीमा की गिरफ्तारी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है. वीडियो में महिला पुलिसकर्मियों द्वारा सीमा किरवानी को गिरफ्तार करते हुए और कथित तौर पर उनके साथ बदसलूकी करते हुए दिखाया गया है.

---Advertisement---

लोगों में आक्रोश

सोशल मीडिया पर वायरल इन वीडियोज को देख लोग आक्रोश में हैं. लोगों को इस तरह 75 वर्षीय सीमा की गिरफ्तारी बिल्कुल पसंद नहीं आई. सोशल मीडिया पर यूजर्स लगातार पाकिस्तान सर्कार को इसके लिए भला-बुरा सुना रहे हैं.

'नहीं सुधरेगा पाकिस्तान'

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा कि, ‘ये लोग कभी भी नहीं सुधरेंगे’. सीमा किरवानी के समर्थन में कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. उनके मुताबिक महिलाओं के हक में बोलने वालीं महिला एक्टिविस्ट सीमा को सिंध पुलिस ने गलत तरीके से अरेस्ट किया है.

पसूरी गाने में किया डांस

अली सेठी शे गिल द्वारा गाया गया गाना ‘पसूरी’ सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था. इस गाने में सीमा किरवानी की झलक देखने को मिली थी. गाने में सीमा ने जबरदस्त डांस किया था.

First published on: May 12, 2026 03:50 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.