Thursday, 23 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

रिया अहीर कौन हैं, पेपर लीक प्रोटेस्ट में पुलिस वैन रोक रातोंरात सोशल मीडिया पर हुईं वायरल?

---विज्ञापन---

Who Is Rhiya Ahir: देशभर में नीट पेपर लीक के विरोध में प्रोटेस्ट हो रहे हैं. मुंबई में हो रहे पेपर लीक प्रोटेस्ट के दौरान पुलिस वैन के सामने खड़ी होने वाली रिया अहीर सुर्खियों में आ गई. सोशल मीडिया पर रिया का वीडियो तेजी से वायरल हो गया है. ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि आखिर रिया अहीर हैं कौन?

पेपर लीक को लेकर प्रदर्शन

बुधवार को पेपर लीक विरोध मामले में हजारों छात्र चेंबूर और शिवाजी पार्क में दिल्ली में घायल हुए प्रदर्शनकारियों के समर्थन में सड़क पर उतरे. मुंबई पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

---Advertisement---

पुलिस वैन के सामने आ डंटी

प्रदर्शन के दौरान रिया अहीर पुलिस वैन के सामने तनकर खड़ी हो गई और गाड़ी आगे बढ़ाने की चुनौती दी. सोशल मीडिया पर लोग इनकी खूब तारीफ कर रही हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

प्रदर्शन के दौरान मुंबई पुलिस की वैन के सामने खड़ी हुईं 27 साल की मॉडल रिया अहीर रातों-रात सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं. ये पूरी घटना शिवाजी पार्क के पास हुई, जहां रिया ने प्रदर्शनकारियों से भरी पुलिस वैन को रोककर हिरासत में लिए गए छात्रों को छोड़ने की मांग की.

---Advertisement---

कौन हैं रिया अहीर?

रिया अहीर को रिया एकूसिया के नाम से भी जाना जाता है. वो मॉडल, एक्ट्रेस, होस्ट और एंटरप्रेन्योर हैं. रिया ‘Rhiyasat’ नाम से लग्जरी कपड़ों का ब्रांड भी चलाती हैं.

म्यूजिक वीडियो और शार्ट में किया काम

सोशल मीडिया पर रिया की अच्छी-खासी फॉलोइंग है. यहां वो अक्सर अपनी हसीन फोटोज और विडियोज शेयर करती रहती हैं. रिया डांस की भी शौकीन हैं. वो म्यूजिक वीडियो 'दिलबरा' में दिख चुकी हैं. उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'दीदी में भी काम किया है.

---Advertisement---
First published on: Jul 23, 2026 03:07 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola