---विज्ञापन---
India की 5 सबसे शानदार साइकोलॉजिकल थ्रिलर, खौफनाक कहानी देख हिल जाएगा दिमाग
Psychological Thriller: अगर आप साइको-थ्रिलर फिल्में देखना पसंद करते हैं तो ये खबर आपके लिए है. आज हम आपके लिए ओटीटी पर मौजूद 5 सबसे शानदार साइको-थ्रिलर फिल्में लेकर आए हैं. कुछ ऐसी फिल्में, जिनकी कहानी देखकर आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे. चलिए जानते हैं.
Vash Level 2
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम साल 2025 में आई फिल्म ‘वश लेवल 2’ का है, जिसमें जानकी बोदीवाला, हितु कनोडिया और मोनल गज्जर लीड रोल में हैं. गुजरती भाषा की ये फिल्म साल 2023 की ब्लॉकबस्टर गुजराती फिल्म 'वश' की ऑफिशियल सीक्वल है. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
CTRL
अनन्या पांडे और विहान सम्राट स्टारर 'कंट्रोल' की कहानी सबसे अलग है. ये एक डिजिटल थ्रिलर फिल्म है, जिसकी कहानी दो एन्फ्लुएंसर कपल के इर्द-गिर्द घूमती है. जब बॉयफ्रेंड चीट करता है, तो लड़की एक AI ऐप का इस्तेमाल करके उसके सभी ऑनलाइन ट्रेस मिटा देती है, लेकिन ऐप उसकी रियल लाइफ पर कंट्रोल ले लेती है. ये फिल्म आपको नेटफ्लिक्स पर मिलेगी.
Jaane Jaan
मिस्ट्री और थ्रिल से भरपूर इस फिल्म की कहानी एक सिंगल मदर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अचानक एक मर्डर केस में फंस जाती है. ऐसे में महिला का पड़ोसी उसकी मदद करता है. आगे की कहानी आपको नेटफ्लिक्स पर मिल जाएगी. फिल्म में करीना कपूर खान, जयदीप अहलावत और विजय वर्मा लीड रोल में हैं.
Sector 36
विक्रांत मेस्सी स्टारर इस फिल्म को देखकर आपकी रूह कांप उठेगी. नेटफ्लिक्स पर मौजूद ये फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है. इसमें एक खूंखार सीरियल किलर की कहानी दिखाई गई है, जो बच्चों को बड़ी बेरहमी से मार डालता है.
Mithya
‘मिथ्या’ एक शानदार साइकलॉजिकल थ्रिलर ड्रामा सीरीज है, जिसमें हुमा कुरैशी और अवंतिका दसानी लीड रोल में हैं. सीरीज की कहानी दार्जिलिंग के एक कॉलेज की हिंदी साहित्य की प्रोफेसर जूही (हुमा कुरैशी) और उनकी छात्रा रिया (अवंतिका दसानी) के बीच बदले और जुनून पर आधारित है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.