Saturday, 27 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

पॉपुलर इंडियन एक्ट्रेस की लिस्ट में इस हसीना ने मारी बाजी, बॉलीवुड को छोड़ साउथ की हीरोइन ने किया टॉप 10 लिस्ट में कब्जा

---विज्ञापन---

साउथ से लेकर बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक हसीनाएं है. ये भारतीय एक्ट्रेस न सिर्फ खूबसूरती में बल्कि अपनी शानदार एक्टिंग के लिए भी काफी फेमस हैं. हालांकि ऑरमैक्स मीडिया ने हाल ही में भारत की 10 पॉपुलर एक्ट्रेस की लिस्ट जारी की है. जिसमें से ज्यादातर साउथ की हसीनाओं का कब्जा है. इस लिस्ट में बॉलीवुड की सिर्फ दो एक्ट्रेस का नाम शामिल है और नंबर 1 पर भी साउथ की एक्ट्रेस ने कब्जा किया हुआ है. तो चलिए एक नजर डालते हैं इस लिस्ट पर.

सामंथा रुथ प्रभु: लिस्ट में पहले नंबर पर साउथ की सुपरस्टार सामंथा रुथ प्रभु है. फिल्मों और सोशल मीडिया पर वह काफी पॉपुलर हैं और अक्सर ही किसी ना किसी कारण चर्चा में बनी रहती हैं. एक्ट्रेस ने हाल ही में दूसरी शादी की है और इसको लेकर वह लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रही हैं.

---Advertisement---

आलिया भट्ट : लिस्ट में दूसरा नाम आलिया भट्ट का है, जो कि बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस हैं. वह हमेशा ही अपनी फिल्मों को लेकर खबरों में छाई रहती हैं. नेशनल अवॉर्ड जीत चुकी ये हसीना सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती है.

नयनतारा:पॉपुलर एक्ट्रेस की लिस्ट में तीसरा स्थान नयनतारा का है, जो कि अपनी दमदार परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती हैं. नयनतारा भी साउथ सिनेमा की सुपरस्टार कही जाती हैं.

---Advertisement---

तृषा कृष्णन: चौथे स्थान पर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन है, जो कि अपनी सादगी और शानदार एक्टिंग के लिए पॉपुलर हैं.

रश्मिका मंदाना: रश्मिका मंदाना लिस्ट में पांचवें नंबर पर है, जो कि इन दिनों विजय देवरकोंडा संग शादी की अफवाहों को लेकर चर्चा में बनी हुई है. वह न सिर्फ साउथ सिनेमा में बल्कि बॉलीवुड में भी अपना नाम कमा रही हैं.

---Advertisement---

काजल अग्रवाल : छठे स्थान पर एक्ट्रेस काजल अग्रवाल का नाम है. जो कि साउथ और बॉलीवुड दोनों ही इंडस्ट्रीज में काम कर चुकी हैं.

दीपिका पादुकोण: सातवें स्थान पर बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण हैं, जो कि ग्लैमरस लुक्स के लिए खूब पसंद की जाती है. इसके अलावा वह अपनी शानदार एक्टिंग के लिए भी जानी जाती हैं. एक्ट्रेस के दुनिया भर में लाखों फैंस है.

---Advertisement---

आठवें स्थान पर साईं पल्लवी का नाम है. वहीं, 9वें स्थान पर एक्ट्रेस श्रीलीला हैं और दसवें स्थान पर एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया का नाम है. जो कि अपनी खूबसूरती के लिए चर्चा में रहती हैं.

First published on: Feb 22, 2026 04:32 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola