Friday, 24 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Drishyam की भी बाप हैं ये 5 सस्पेंस थ्रिलर फिल्में, दूसरी वाली की कहानी देख पकड़ लेंगे माथा

---विज्ञापन---

Suspense Thriller: ओटीटी प्लैटफॉर्म्स पर एक से बढ़कर एक शानदार सस्पेंस-थ्रिलर फिल्में मौजूद हैं. अगर आप इस वीकेंड कुछ सबसे अलग देखने का प्लान बना रहे हैं, तो आज हम आपके लिए सबसे खतरनाक थ्रिलर और सस्पेंस भरी फिल्मों की एक लिस्ट लेकर आए हैं. इस लिस्ट में 5 शानदार सस्पेंस-थ्रिलर फिल्में मौजूद हैं, जिनकी कहानी देखकर आपको मजा आ जाएगा.

Cuttputlli

इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘कटपुतली’ है. ये एक साइकोलॉजिकल मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म है, जिसमें एक सनकी सीरियल किलर कसौली शहर में मासूम स्कूल की बच्चियों को अपना शिकार बनाता है. इंस्पेक्टर अर्जन सेठी उसे कातिल को पकड़ने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा देते हैं. ये फिल्म आपको JioHotstar पर फ्री में मिल जाएगी.

---Advertisement---

Andhadhun

‘अंधाधुन’ श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित 2018 की एक ब्लॉकबस्टर भारतीय ब्लैक कॉमेडी क्राइम थ्रिलर फिल्म है. इस फिल्म में आयुष्मान खुराना, तब्बू और राधिका आप्टे लीड रोल में हैं. फिल्म की कहानी एक पियानो बजाने वाले के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अंधे होने का नाटक करता है और अनजाने में एक मर्डर केस में फंस जाता है. इस फिल्म को आप JioHotstar पर फ्री में देख सकरे हैं.  

Kahaani

विद्या बालन स्टारर इस फिल्म की कहानी में एक गर्भवती महिला अपने पति की तलाश में लंदन से कोलकाता आती है. इस फिल्म का ग्रिप्पिंग थ्रिल और सस्पेंस देखकर आप हैरान रह जाएंगे. इसे आप Prime Video पर देख सकते हैं.

---Advertisement---

Barot House

साल 2019 में आई साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘बरोट हाउस’ Zee5 पर देखी जा सकती है. ये फिल्म एक हंसते-खेलते एक प्रतिष्ठित परिवार की दर्दनाक कहानी दिखाती है, जहां एक के बाद एक बच्चों का मर्डर होने लगता है और शक घर के लोगों पर ही जाता है. फिल्म का क्लाइमेक्स देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे.

Ratsasan

राम कुमार द्वारा निर्देशित साल 2018 की फिल्म ‘रतसासन’ एक शानदार तमिल भाषा की साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है. ये फिल्म अपने बेहतरीन सस्पेंस और कहानी के कारण भारतीय सिनेमा की सबसे बेहतरीन थ्रिलर फिल्मों में से एक मानी जाती है. इसकी कहानी एक साइको किलर को पकड़ने की है. फिल्म आप JioHotstar पर फ्री में देख सकते हैं.

---Advertisement---
First published on: Jul 23, 2026 01:06 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola