---विज्ञापन---

साउथ के ये 5 सुपरस्टार्स भी बन चुके हैं सीएम, अब थलापति विजय की बारी

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने हर किसी को हैरान कर दिया है. थलापति विजय की पार्टी टीवीके 234 सीटों में 108 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है. इससे अब साफ नजर आ रहा है कि आने वाले समय में थलापति विजय मुख्यमंत्री बन सकते हैं. लेकिन ये कोई पहली बार नहीं होगा. इससे पहले भी साउथ के कई सुपरस्टार सीएम चुके हैं.

एनटी रामाराव

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम साउथ के बेहतरीन कलाकार एनटी रामाराव हैं. फिल्मों की तरह वो राजनीति में भी काफी एक्टिव रहे थे. उन्होंने साल 1982 में तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) की स्थापना की थी. साल 1983 से 1995 तक वो आंध्र प्रदेश राज्य के के मुख्यमंत्री रहे थे.

---Advertisement---

जानकी रामचंद्रन

एमजी रामचंद्रन की पत्नी जानकी रामचंद्रन ने भी एक एक्ट्रेस थीं. राजनीति में भी उनकी अच्छी पकड़ थी. साल 1988 में जानकी रामचंद्रन कुछ हफ्तों के लिए मुख्यमंत्री बनी थी.

जयललिता

साउथ फिल्मों की मशहूर अदाकारा जयललिता भी राजीनीति में लंबे समय तक एक्टिव रहीं. लोग उन्हें प्यार से अम्मा कहकर बुलाते थे. जयललिता ने 1961 से 1980 तक फिल्मों में अपनी छाप छोड़ने के बाद राजनीति में कदम रखा था. साल 1991 में वो तमिलनाडु राज्य की सबसे युवा मुख्यमंत्री बनकर उबरी थीं. वो साउथ की पार्टी AIADMK की नेता थीं.

---Advertisement---

एम करुणानिधि

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने स्क्रीन राइटर एम करुणानिधि ने करीब 20 सालों तक मुख्यमंत्री के तौर पर काम किया. साल 1969 से 2011 के बीच एम करुणानिधि 5 बार तमिलनाडु के मुख्यमंत्री रहे थे.

पवन कल्याण

साउथ स्टार पवन कल्याण इस समय आंध्र प्रदेश राज्य के उप मुख्यमंत्री हैं. वो जन सेना पार्टी के प्रमुख नेता हैं. साल 2014 में पवन कल्याण ने इस पार्टी की स्थापना की थी. 2019 की चुनावी हार के बाद, 2024 में BJP के साथ गठबंधन कर पवन कल्याण ने सत्ता में अपनी जगह बनाई.

First published on: May 04, 2026 09:40 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.