---विज्ञापन---

बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, Netflix पर आते ही छाई ये फिल्म, बाप-बेटे की अनोखी कहानी देख रह जाएंगे हैरान

ऐसी कई फिल्में हैं, जो सिनेमाघरों में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पातीं, लेकिन OTT पर आते ही ये फिल्में तहलका मचा देती हैं. आज हम आपको हाल ही में ओटीटी पर आई एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बता रहे हैं. ये एक स्पोर्ट-ड्रामा फिल्म है, जिसकी इमोशनल कहानी आपके दिल को छू लेगी. ये फिल्म शुरू से लेकर अंत तक दर्शकों को बांधे रखती है. इसका क्लाइमैक्स बड़ा धमाकेदार है. चलिए इसके बारे में जानते हैं.

नेटफ्लिक्स पर आते ही छाई ये फिल्म

हम बात कर रहे हैं 3 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई तेलुगु फिल्म 'बाइकर' की, जो एक शानदार स्पोर्ट-ड्रामा फिल्म है. महज ₹45 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म थिएटर में कुछ खास कमाल नहीं कर पाई, लेकिन अब नेटफ्लिक्स पर इसे खूब पसंद किया जा रहा है.

---Advertisement---

बेटे-पिता की कहानी

इस फिल्म की कहानी एक पिता और उसके बेटे के इर्द-गिर्द घूमती है. स्पोर्ट और ड्रामा से भरपूर ये फिल्म दिखाती है कि कैसे बाइकिंग का पैशन एक बाप-बेटे के बीच में नफरत और प्यार की दीवारें खड़ी कर देता है. बाप-बेटे दोनों बाइकर हैं. ऐसे में बेटा अपने पिता की छाया से निकलकर अपनी अलग पहचान बनाना चाहता है.

इमोशनल कहानी जीत लेगी दिल

दोनों की इमोशनल कहानी हर किसी का दिल जीत लेगी. 162 मिनट की इस फिल्म में आपको स्पोर्ट्स-ड्रामा और जबरदस्त एक्शन भी देखने को मिलेगा. इसे देखते समय आप बिल्कुल भी बोर नहीं होंगे. फिल्म बाइकिंग गेम को बड़े ही शानदार तरीके से दिखाती है.

---Advertisement---

क्लाइमैक्स देख रह जाएंगे हैरान

फिल्म की खास बात ये है कि शुरुआत में ये फिल्म देखने में बिल्कुल सिंपल लगती है. वहीं आधे घंटे बाद इसमें जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिलता है. तक तक इसकी कहानी एक ऐसे मोड़ पर पहुंचती है, जिसे देखकर आपका नजरिया ही बदल जाएगा. इसका क्लाइमैक्स देखकर आप हैरान रह जाएंगे.

फिल्म में शामिल हैं ये स्टार्स

‘बाइकर’ के क्लाइमैक्स की खूब चर्चा हुई है. बॉक्स ऑफिस पर भले ही यह फिल्म एवरेज रही, लेकिन नेटफ्लिक्स पर इसे खूब पसंद किया जा रहा है. आप इसे नेटफ्लिक्स पर हिंदी, तमिल और मलयालम भाषा में देख सकते हैं. फिल्म में मालविका नायर और अतुल कुलकर्णी जैसे स्टार्स लीड रोल में हैं.

First published on: May 06, 2026 07:41 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.