Thursday, 6 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

SonyLiv पर 10 एपिसोड वाली सबसे धांसू सीरीज, थ्रिल देख हिल जाएगा माथा, IMDb पर मिली 9.2 रेटिंग

Web Series: अगर आप सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर सच्ची कहानियां देखना पसंद करते हैं तो SonyLiv पर मौजूद ये सीरीज आपके लिए है. सच्ची घटना पर आधारित इस सीरीज की कहानी ने सभी को चौंका दिया. ओटीटी पर इसे जमकर पसंद किया गया.

Web Series: आज हम आपके लिए ओटीटी की एक ऐसी सीरीज लेकर आए हैं, जिसकी सच्ची कहानी ने हर किसी को चौंका दिया. रिलीज के वक्त इस सीरीज ने तहलका मचा दिया था. इसमें लीड रोल में शामिल एक्टर रातोंरात स्टार बन गया था. ये सीरीज आज भी इंडिया की सबसे बेहतरीन वेब सीरीज में से एक गिनी जाती है. चलिए इसके बारे में जानते हैं.

कौनसी सीरीज?

हम बात कर रहे हैं SonyLiv की पॉपुलर वेब सीरीज ‘स्कैम 1992’, जिसे हंसल मेहता ने डायरेक्ट किया है. ‘स्कैम 1992’ देश के चर्चित शेयर बाजार घोटाले की कहानी को पर्दे पर पेश करती है. इस सीरीज में प्रतीक गांधी लीड रोल में हैं.

---Advertisement---

सीरीज में नजर आए ये कलाकार

प्रतीक गांधी ने सीरीज में चर्चित स्टॉकब्रोकर हर्षद मेहता का किरदार निभाया है. उनके अलावा श्रेया धन्वंतरी, हेमंत खेर और शादाब खान भी लीड रोल में नजर आए हैं. सीरीज की कहानी 90 के दशक में हुए सबसे बड़े घोटाले की कहानी है, जिसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था.

IMDb रेटिंग 9.2

‘स्कैम 1992’ साल 2020 में ओटीटी प्लेटफॉर्म SonyLiv पर रिलीज हुई थी. रिलीज होते ही इस सीरीज ने दुनियाभर में तहलका मचा दिया था. IMDb पर इसे 9.2 की शानदार रेटिंग मिली है, जो दिखाता है कि दर्शकों ये सीरीज कितनी पसंद आई थी.

---Advertisement---

सीरीज की कहानी

इसकी कहानी हर्षद मेहता के संघर्षपूर्ण जीवन से शुरू होती है. हर्षद के पिता कपड़ों का कारोबार करते थे, लेकिन कारोबार ठप होने के बाद परिवार आर्थिक तंगी का सामना करने लगता है. ऐसे में हर्षद शेयर बाजार की दुनिया में कदम रखते हैं और धीरे-धीरे अपने अलग अंदाज से एक बहुत बड़ा आदमी बन जाता है.

देश का सबसे बड़ा वित्तीय घोटाला

समय के साथ हर्षद बैंकिंग सिस्टम और मनी मार्केट में मजबूत पकड़ बना लेता है. लेकिन इसी दौरान वो एक पत्रकार की नजरों में आ जाता है और इसके बाद ऐसा खुलासा होता है, जिससे बारे में जानकर पूरा देश हैरान रह जाता है.

---Advertisement---

हर एक एपिसोड है खास

सच्ची घटना पर आधारित ये सीरीज बेहद प्रभावशाली और रोचक लगती है. इससे देखते वक्त आप बिल्कुल भी बोर नहीं होंगे. इसके हर एक एपिसोड में जबरदस्त थ्रिल देखने को मिलता है और कहानी अंत तक बांधे रखती है.

First published on: Aug 06, 2026 12:11 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola