---विज्ञापन---
‘राम खान’ रखना चाहते थे बेटे का नाम, सीमा सजदेह ने नहीं मानी सोहले खान की बात? अब Ex वाइफ ने बताई वजह
रियलिटी शो 'अलायंस' में सोहेल खान और उनकी एक्स वाइफ सीमा सजदेह की दोस्ती और शानदार बॉन्डिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया. तलाक के बाद भी दोनों जिस तरह एक-दूसरे का सम्मान करते हैं और अपने बच्चों की परवरिश साथ मिलकर कर रहे हैं, उसकी खूब तारीफ हो रही है. इसी बीच शो में सोहेल खान ने अपने बड़े बेटे निर्वाण के नाम से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा सुनाया था. उन्होंने खुलासा किया कि वह अपने बेटे का नाम 'राम खान' रखना चाहते थे. अब इस बयान पर सीमा सजदेह ने पहली बार अपना रिएक्शन दिया है.
सीमा सजदेह का खुलासा
हाल ही में बॉलीवुड नाऊ को दिए इंटरव्यू में सीमा सजदेह ने कहा कि उन्हें इस बात की बिल्कुल भी जानकारी नहीं थी कि सोहेल कभी बेटे का नाम राम रखना चाहते थे. उन्होंने हंसते हुए कहा, 'ये मेरे लिए भी एक न्यूज थी. मेरी मेमोरी इतनी शार्प नहीं है, लेकिन इतना जरूर याद है कि मैंने पहले ही तय कर लिया था कि निर्वाण का नाम मैं ही रखूंगी. मैं किसी और का नाम या सुझाव मानने वाली नहीं थी. इसलिए ये 'राम' नाम कहां से आया, मुझे नहीं पता.'
क्यों नहीं रखा 'राम' नाम?
सीमा ने आगे बताया कि उस समय सोहेल की अपने होने वाले बेटे को लेकर कई इच्छाएं थीं, लेकिन वह यह भी जानते थे कि नाम रखने का फैसला वही करेंगी. इसलिए उन्होंने इस मामले में कभी जोर नहीं दिया.
शो में सोहेन ने जाहिर की थी इच्छा
दरअसल, शो 'अलायंस' में अली गोनी से बातचीत के दौरान सोहेल खान ने बताया था कि शादी के दौरान उन्होंने और सीमा ने मजाक-मजाक में तय किया था कि अगर बेटा होगा तो उसका नाम वह रखेंगे और अगर बेटी होगी तो नाम सीमा चुनेंगी. सोहेल ने कहा कि वह अपने बेटे का नाम 'राम' रखना चाहते थे, ताकि उसका नाम 'राम खान' हो. उनके मुताबिक, यह उनके परिवार की सेक्युलर सोच को दर्शाता.
सीमा ने उस वक्त की बताई सच्चाई
हालांकि, बेटे के जन्म के बाद जब सीमा को होश आया तो उन्होंने अस्पताल में ही कहा कि बच्चे का नाम 'निर्वाण' रखा जाएगा. सोहेल ने बताया कि उन्होंने उस समय सीमा की बात मान ली और फिर कभी नाम बदलने के बारे में नहीं सोचा. आज उन्हें अपने बेटे का नाम बेहद पसंद है.
24 साल दोनों का रहा खूबसूरत साथ
बता दें कि सोहेल खान और सीमा सजदेह की शादी करीब 24 साल तक चली थी. अलग होने के बावजूद दोनों अच्छे दोस्त हैं और अपने दोनों बेटों, निर्वाण और योहान, की परवरिश मिलकर कर रहे हैं. वहीं, 'अलायंस' में सोहेल खान का शांत स्वभाव और सभी के प्रति सम्मानजनक व्यवहार दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.