---विज्ञापन---
‘रुक जाओ सीमा…’ एक्स वाइफ के प्यार में दोबारा सोहेल खान? एविक्शन पर नहीं छुपा सके आंसू
रियलिटी शो 'द अलायंस' का लेटेस्ट एपिसोड दर्शकों के लिए काफी इमोशनल रहा. शो में सीमा सजदेह का सफर खत्म हो गया और उनके एविक्शन ने सिर्फ कंटेस्टेंट्स ही नहीं, बल्कि एक्स हसबैंड सोहेल खान को भी भावुक कर दिया. दोनों का विदाई वाला पल सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा में रहा.
सोहेल के चेहरे पर दिखी उदासी
एपिसोड में कुशाल टंडन को एक कंटेस्टेंट को डिलीट करने का फैसला लेना था. काफी सोच विचार के बाद उन्होंने सीमा सजदेह का नाम लिया. फैसला सुनाने से पहले कुशाल ने सोहेल खान से माफी भी मांगी. हालांकि, सीमा ने पूरे मामले को बेहद पॉजिटिव लिया और सभी का हौसला बढ़ाया.
सीमा शो से हुईं एविक्ट
जैसे ही सीमा के एविक्शन का ऐलान हुआ, सोहेल खान के चेहरे पर उदासी साफ नजर आई. उन्होंने अपने आंसू तो नहीं बहाए, लेकिन उनका उतरा हुआ चेहरा सब कुछ बयां कर रहा था. इस दौरान उन्होंने सीमा को गले लगाया और दोनों ने एक दूसरे का हाथ पकड़कर इमोशनली विदाई दी.
क्या बोले सोहेल खान?
इस दौरान सोहेल ने दिल की बात कहते हुए कहा, 'जैसे ही सीमा का नाम आया, मेरा दिल कह रहा था, सीमा रुक जाओ...' ये 24 घंटे जो हमें साथ बिताने को मिलते हैं, पता नहीं फिर कभी मिलेंगे या नहीं.' सोहेल की यह बात सुनकर वहां मौजूद कई कंटेस्टेंट्स भी इमोशनल हो गए.
सीमा ने सबको बोला- शुक्रिया
सीमा ने भी जाते-जाते सभी का शुक्रिया कहा, और बोलीं- कि इस शो की जर्नी उनके लिए हमेशा यादगार रहेगी. साथ ही उन्होंने सोहेल को समझाते हुए कहा, टचिल करो, यहां तुम्हारे बहुत सारे दोस्त हैं. चिंता मत करो, तुम ठीक रहोगे.' सीमा ने यह भी बताया कि अब वह अपने बच्चों से मिलने के लिए सबसे ज्यादा एक्साइटेड हैं और उनके लिए इससे बेहतर विदाई नहीं हो सकती थी.
शादी के 24 साल बाद दोनों हुए थे अलग?
बता दें, सोहेल खान और सीमा सजदेह ने साल 1998 में शादी की थी. दोनों के दो बेटे हैं. करीब 24 साल साथ रहने के बाद दोनों ने अलग होने का फैसला लिया था. हालांकि, तलाक के बाद भी दोनों के बीच सम्मान और दोस्ती का रिश्ता कायम है. 'द अलायंस' में भी उनकी शानदार बॉन्डिंग ने फैंस का दिल जीत लिया और एक बार फिर साबित कर दिया कि रिश्ते खत्म होने के बाद भी अपनापन बरकरार रह सकता है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.