Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

1998 में काले हिरण का शिकार, जमानत पर बाहर Salman Khan, फिल्म ‘काला हिरण’ खोलेगी सारे राज!

---विज्ञापन---

बॉलीवुड स्टार सलमान खान लंबे समय से 'काला हिरण शिकार' मामले को लेकर सुर्खियों में हैं. वहीं इस पूरे मामले को एक फिल्म के रूप में बड़े पर्दे पर पेश किया जा रहा है. इस फिल्म का नाम है 'काला हिरण'. शुक्रवार को फिल्म एक पोस्टर जारी किया गया. वहीं इसका फर्स्ट लुक और टीजर 20 जून को जारी किया जाएगा. ये फिल्म सलमान खान और गैंगस्टर लॉरेंस के बीच के विवाद को दिखाएगी. आइए फिल्म के साथ-साथ 'काला हिरण शिकार' मामले में अबतक क्या-क्या हुआ समझते हैं.

फिल्म 'काला हिरण'

काला हिरण फिल्म को लेकर IANS से प्रोड्यूसर अमित जानी ने कहा, ‘1998 में जोधपुर के कांकाणी गांव में सलमान खान पर काला हिरण के शिकार का आरोप लगा था. उस मामले से जुड़े कोर्टरूम ड्रामा, क्राइम, थ्रिलर और लॉरेंस व सलमान खान के बीच की दुश्मनी को फिल्मी रूप में पेश किया गया है. इसकी शूटिंग संभल, मुरादाबाद और उत्तर प्रदेश के अन्य शहरों में हुई है.’

---Advertisement---

सलमान खान, लॉरेंस और काला हिरण शिकार

अमित ने आगे बताया, ‘उस समय हुए कथित काला हिरण शिकार, सलमान खान की गिरफ्तारी और सजा से जुड़े घटनाक्रम को फिल्म में दिखाया गया है. इस फिल्म के पोस्टर का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था. लोग सलमान खान, लॉरेंस और काला हिरण शिकार मामले पर आधारित एक सिनेमाई कहानी का इंतजार कर रहे थे. 20 जून को हम फिल्म का फर्स्ट लुक और टीजर जारी करेंगे.’

1998 में शुरू हुआ मामला

इस पूरे मामले की शुरुआत साल 1998 में हुई जब सलमान खान जोधपुर में फिल्म 'हम साथ-साथ हैं' की शूटिंग कर रहे थे. इस दौरान सलमान के खिलाफ कुल चार केस दर्ज किए गए थे. इनमें दो चिंकारा शिकार मामले, एक कांकाणी काला हिरण शिकार मामला और एक आर्म्स एक्ट का मामला शामिल था.

---Advertisement---

1998 में पहली बार गिरफ्तारी

काला हिरण शिकार मामले में बिश्नोई समुदाय ने सलमान सहित सैफ अली खान, तब्बू, सोनाली बेंद्रे और नीलम के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया था. इन मामलों में 12 अक्टूबर 1998 को सलमान खान को पहली बार गिरफ्तार किया गया, हालांकि बाद में उन्हें जमानत मिल गई.

2018 में मिली सजा

साल 2006 में चिंकारा शिकार मामलों में सलमान को सजा सुनाई गई. वहीं जनवरी 2017 में उन्हें आर्म्स एक्ट मामले में बरी कर दिया गया. इसके बाद 5 अप्रैल 2018 को काला हिरण शिकार मामले में उन्हें 5 साल की जेल और 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा मिली. इसी मामले में बाकी कलाकारों को बरी कर दिया गया था.

---Advertisement---

जमानत पर सलमान खान

बाद में सलमान को जमानत मिल गई. हालांकि ये मामला अब भी राजस्थान हाई कोर्ट में चल रहा है. मई 2026 में हुई सुनवाई के बाद अदालत ने अगली सुनवाई 13 जुलाई 2026 के लिए तय की है. सलमान खान फिलहाल जमानत पर बाहर हैं.

सलमान खान से नाराज लॉरेंस बिश्नोई

इस बीच सलमान खान पर कई बार हमले का प्रयास किया गया. लॉरेंस बिश्नोई सार्वजनिक रूप से कह चुका है कि वो काला हिरण शिकार मामले को लेकर सलमान खान से नाराज है. साल 2023 में जेल से दिए गए एबीपी न्यूज को इंटरव्यू में उसने कहा था कि सलमान खान को मारना मेरी जिंदगी का मकसद है.

---Advertisement---
First published on: May 31, 2026 05:12 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola