---विज्ञापन---
शादी के सालों बाद राम कपूर का बड़ा खुलासा, ‘लॉक अप 2’ में बोले- ‘प्लेबॉय था, कई लड़कियों…’
Ram Kapoor Lock Upp 2: नेटफ्लिक्स का नया शो 'लॉक अप 2' को शुरू हुए एक हफ्ते से ज्यादा हो गया है, और शो ने पहले दिन से जो पॉपुलैरिटी पाई वो लगातार बढ़ती जा रही है. शो में कंटेस्टेंट जहां बेहतरीन गेम प्ले कर रहे हैं, वहीं अपनी लाइफ से जुड़े ऐसे सीक्रेट शेयर कर रहे हैं, जो लगातार दर्शकों को चौंका रहे हैं. पहले आकांक्षा चमोला का पति गौरव खन्ना संग तलाक लेने का खुलासा करना, तो वहीं अब राम कपूर ने अपनी लव लाइफ का ऐसा राज उजागर किया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया.
क्या है वो सीक्रेट?
'लॉक अप 2' के लेटेस्ट एपिसोड में टीवी के मशहूर एक्टर राम कपूर ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ऐसा खुलासा किया, जिसने वहां मौजूद सभी कंटेस्टेंट्स को चौंका दिया. बातचीत के दौरान राम ने शादी से पहले की अपनी डेटिंग लाइफ पर खुलकर बात की और मजाकिया अंदाज में बताया कि उनके इतने अफेयर्स रहे कि अब वह उनकी गिनती भी नहीं कर सकते.
शो में किस बात पर हुई चर्चा?
दरअसल, शो में श्रेया कालरा ने राम कपूर से हल्के-फुल्के अंदाज में पूछा, 'आपके कितने अफेयर्स रहे हैं?' इस पर राम ने तुरंत जवाब दिया, 'शादी के बाद तो एक भी नहीं.' राम का जवाब सुनकर सभी हंस पड़े. इसके बाद श्रेया ने मजाक में कहा, 'इसमें शेखी बघारने वाली क्या बात है?' माहौल और भी मजेदार हो गया.
राम कपूर ने खुद को क्यों बोला 'प्लेबॉय'
बातचीत आगे बढ़ी तो राम कपूर ने बिना किसी झिझक के स्वीकार किया कि शादी से पहले वह खुद को 'प्लेबॉय' मानते थे. जब उनसे पूछा गया कि शादी से पहले उनके कितने रिश्ते रहे, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, 'गिन नहीं सकता.'
एकता कपूर और गौतमी के बीच क्या हुई थी बातचीत?
इसी दौरान राम कपूर ने अपनी करीबी दोस्त और टीवी प्रोड्यूसर एकता कपूर से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा भी सुनाया. उन्होंने बताया कि जब उनकी और गौतमी कपूर की शादी होने वाली थी, तब एकता ने गौतमी से मजाक में पूछा था, 'तुम राम से शादी क्यों कर रही हो? उसके तो पहले बहुत अफेयर्स रह चुके हैं.'
गौतमी कपूर को एकता कपूर ने क्या दी थी सलाह?
राम ने आगे बताया कि एकता कपूर ने उस समय गौतमी को एक मजेदार सलाह भी दी थी. उनके मुताबिक, एकता ने कहा था कि 'जिस इंसान के शादी से पहले जितने ज्यादा अफेयर्स होते हैं, शादी के बाद उसके किसी और के साथ अफेयर होने की संभावना उतनी ही कम होती है.' इस बात को याद करते हुए राम ने हंसते हुए कहा कि उन्हें नहीं पता यह कितनी सच है, लेकिन उनके मामले में यह बात सही साबित हुई क्योंकि शादी के बाद उनका कभी कोई अफेयर नहीं रहा.
कैसे हुई थी राम कपूर और गौतमी की मुलाकात?
बता दें कि राम कपूर और गौतमी कपूर की पहली मुलाकात टीवी शो 'घर एक मंदिर' के सेट पर हुई थी. दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदली और साल 2003 में दोनों ने शादी कर ली. आज दोनों टीवी इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा कपल्स में गिने जाते हैं. उनके दो बच्चे हैं और दोनों अक्सर अपने मजबूत रिश्ते और खुशहाल पारिवारिक जीवन की वजह से चर्चा में रहते हैं. वहीं, 'लॉक अप 2' में राम कपूर का यह बेबाक अंदाज अब सोशल मीडिया पर भी खूब सुर्खियां बटोर रहा है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.