---विज्ञापन---
दिल्ली के दो हैवानों की वो सीरीज जिसके हैं केवल 8 एपिसोड, कौन हैं ये बच्चे? जिनकी वजह से OTT पर मचा बवाल
OTT प्लेटफॉर्म पर इन दिनों एक ऐसी वेब सीरीज चर्चा में है, जिसे देखने के बाद दर्शकों की आंखें नम हो रही हैं. महज 8 एपिसोड की इस सीरीज ने अपनी भावुक और दिल दहला देने वाली कहानी से लोगों का ध्यान खींच लिया है. अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हुई 'राख' एक सच्ची घटना से प्रेरित है, जिसने सालों पहले पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था.
भाई-बहन के इर्द-गिर्द घूमती सीरीज की कहानी
सीरीज की कहानी दो भाई-बहन के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनके सपने अभी आकार ले ही रहे थे. लेकिन एक दर्दनाक हादसे ने उनकी जिंदगी हमेशा के लिए छीन ली. यही वजह है कि इस कहानी को देखने के बाद दर्शक खुद को इमोशनल होने से नहीं रोक पा रहे हैं.
रंगा-बिल्ला केस से इंस्पायर है कहानी
दरअसल, 'राख' की कहानी साल 1978 के चर्चित रंगा-बिल्ला केस से प्रेरित बताई जाती है. सीरीज में बच्चों के नाम सुमन और साहिल रखे गए हैं, लेकिन यह कहानी असल जिंदगी के गीता चोपड़ा और उनके छोटे भाई संजय चोपड़ा की याद दिलाती है. गीता की उम्र 16 साल थी, जबकि संजय सिर्फ 13 साल के थे. दोनों दिल्ली के धौला कुआं इलाके में रहने वाले एक नेवी ऑफिसर के बच्चे थे.
1978 में पूरा देश हिला गया था
कहानी के मुताबिक, 26 अगस्त 1978 को दोनों घर से निकले थे. गीता को ऑल इंडिया रेडियो के लोकप्रिय कार्यक्रम 'युवा वाणी' में हिस्सा लेना था, लेकिन रास्ते में दोनों अचानक लापता हो गए. इसके बाद जो सच सामने आया, उसने पूरे देश को हिला दिया था. इस घटना ने उस दौर में सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को लेकर कई बड़े सवाल खड़े कर दिए थे.
कौन हैं ये बच्चे?
सीरीज में सुमन और साहिल का किरदार दिव्या शर्मा और विवान शर्मा ने निभाया है. दोनों युवा कलाकारों की एक्टिंग को दर्शकों से काफी सराहना मिल रही है. वहीं अभिनेता अली फजल सब इंस्पेक्टर जयप्रकाश के रोल में नजर आते हैं, जो इस मामले की जांच करते हुए अपराधियों तक पहुंचने की कोशिश करते हैं.
मस्टवॉच है ये सीरीज
'राख' सिर्फ एक क्राइम थ्रिलर नहीं है. यह पीड़ित परिवार के दर्द, पुलिस जांच की चुनौतियों और अपराधियों की मानसिकता को भी दिखाती है. यही वजह है कि यह सीरीज दर्शकों को शुरुआत से आखिर तक बांधे रखती है. अगर आप ऐसी कहानियां पसंद करते हैं जो मनोरंजन के साथ भावनात्मक रूप से भी प्रभावित करें, तो 'राख' आपकी वॉचलिस्ट में जरूर हो कती है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.