Wednesday, 22 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

शादी की तीसरी रात ही… इस हसीना का खौफनाक खुलासा, फफक कर रो पड़ी और बोलीं- बेड से…

---विज्ञापन---

चकाचौंध से भरी इंडस्ट्री में लोगों की जिंदगी जितनी खुशियों से भरी दिखती है, असल जिंदगी में उनकी लाइफ उतनी ही तकलीफों और परेशानियों से भरी होती है, ऐसी ही एक हसीना के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं, जिनकी लाइफ की सच्चाई हिलाकर रख देगी आपको

कौन हैं वो हसीना?

वो हैं पाकिस्तान की मशहूर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर नबीहा अली खान जिन्होंने हाल ही में दिए अपने एक इंटरव्यू में अपनी दूसरी शादी को लेकर कई चौंकाने वाले दावे किए हैं. नबीहा का आरोप है कि शादी के कुछ ही दिनों बाद उनके पति का व्यवहार पूरी तरह बदल गया और उन्हें मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ा.

---Advertisement---

इंफ्लुएंसर का दर्दभरा खुलासा

नबीहा अली खान ने MYK News TV को दिए इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने शादी के पहले दिन से ही रिश्ते को बचाने और घर बसाने की पूरी कोशिश की. लेकिन उनकी खुशियां ज्यादा दिन टिक नहीं सकीं. उनके मुताबिक, शादी की तीसरी रात से ही दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया था.

उस रात की बताई खौफनाक सच्चाई

नबीहा का दावा है कि उस रात उनके पति के फोन पर एक लड़की का कॉल आया, जिसे लेकर दोनों के बीच बहस हुई. उनका कहना है कि बहस इतनी बढ़ गई कि उनके पति ने उन्हें बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें बाल पकड़कर घसीटा गया, दीवार से टकराया गया और बेड से नीचे फेंक दिया गया.

---Advertisement---

पूरी रात दर्द से तड़पती रहीं

इंटरव्यू के दौरान नबीहा भावुक हो गईं. उन्होंने कहा कि पूरी रात दर्द में रोती रहीं, लेकिन उनके पति ने न तो माफी मांगी और न ही अपने व्यवहार पर पछतावा जताया. उनके अनुसार, मारपीट की वजह से शरीर पर कई चोटों के निशान पड़ गए थे.

पति पर लगाए गंभीर आरोप

नबीहा ने यह भी आरोप लगाया कि शादी के कुछ ही दिनों बाद उनके पति उन्हें घर से निकालने की बात करने लगे थे. उनका कहना है कि करीब तीन महीने बाद ससुराल वालों ने भी उनका साथ नहीं दिया और उन्हें घर छोड़ने के लिए मजबूर किया.

---Advertisement---

नबीहा का दावा

इतना ही नहीं, नबीहा ने दावा किया कि उनके पति ने उनसे सिर्फ शोहरत और पैसों के लिए शादी की थी. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनके पति के कई महिलाओं के साथ संबंध थे और परिवार को भी इसकी जानकारी थी.

क्यों बोलीं 'आस्तीन का सांप'?

इंटरव्यू में नबीहा ने अपने पति को 'आस्तीन का सांप' बताते हुए कहा कि वह उनके सबसे बड़े दुश्मन साबित हुए. उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार सार्वजनिक जगहों पर भी उनके साथ अपमानजनक व्यवहार किया गया और उन्हें जान से मारने की धमकियां भी मिलीं.

---Advertisement---

फैंस हुए हैरान

फिलहाल, नबीहा अली खान के इन आरोपों पर उनके पति हारिस खोखर की ओर से कोई रिएक्शन सामने नहीं आई है. ऐसे मामलों में सभी पक्षों की बात सामने आने के बाद ही पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी. फिलहाल, नबीहा का यह इंटरव्यू सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में है.

First published on: Jul 22, 2026 04:23 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola