---विज्ञापन---
Lock Upp 2 में दिखाया सुनीता आहूजा ने शिल्पा शिंदे को विकराल अवतार, गोविंदा के अफेयर पर कही ये बात
Lock Upp 2 Sunita Ahuja Govinda Affair Reaction: रियलिटी शो 'लॉक अप 2' में टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे की एंट्री के साथ ही घर का माहौल पूरी तरह बदल गया है. शो में आते ही शिल्पा ने अपने बेबाक अंदाज से कई कंटेस्टेंट्स को निशाने पर लिया. हालांकि, सबसे ज्यादा चर्चा उस पल की हो रही है जब उन्होंने सुनीता आहूजा से गोविंदा का जिक्र किया और जवाब में सुनीता का गुस्सा देखने लायक था.
आखिर क्यों फूटा सुनीता का गुस्सा?
शो के लेटेस्ट एपिसोड में शिल्पा शिंदे सुनीता आहूजा के पास पहुंचीं और उनसे गोविंदा को लेकर बात करने लगीं. उन्होंने कहा कि लोगों ने इस पूरे मामले को गलत तरीके से देखा है और उनसे सवाल किया कि उन्होंने ऐसा रिएक्ट क्यों किया. शिल्पा की बात सुनते ही सुनीता ने बेहद शांत लेकिन सख्त लहजे में जवाब दिया.
शिल्पा शिंदे को सुनाई खरी-खरी
सुनीता ने कहा कि किसी भी रिश्ते को बाहर से देखकर समझा नहीं जा सकता. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि जब तक कोई खुद उस स्थिति से नहीं गुजरता, तब तक किसी के रिश्ते पर टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि गोविंदा उनके पति हैं और वह जिंदगी भर उनसे प्यार करती रहेंगी.
सुनीता ने जाहिर की अपनी नाराजगी
इसके बाद शिल्पा वहां से चली गईं, लेकिन सुनीता का गुस्सा यहीं नहीं थमा. उन्होंने राम कपूर से बातचीत करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की. सुनीता ने कहा कि उनकी निजी जिंदगी पर किसी को बोलने का हक नहीं है.
अपने पति के सपोर्ट में दिखीं सुनीता
उन्होंने दो टूक अंदाज में कहा कि उनका पति जो भी करे, वह उनका निजी मामला है और किसी बाहरी व्यक्ति को उस पर उंगली उठाने की जरूरत नहीं है. उन्होंने यहां तक कह दिया कि अगर कोई उनकी फैमिली के बारे में ज्यादा बोलेगा तो वह चुप नहीं बैठेंगी.
शिल्पा की एंट्री से मचा घर में बवाल!
उधर, शिल्पा शिंदे ने घर में एंट्री के बाद सिर्फ सुनीता ही नहीं, बल्कि दूसरे कंटेस्टेंट्स के साथ भी तीखी बातचीत की. उन्होंने आकांक्षा चमोला पर भी टिप्पणी की, जबकि शिवांगी जोशी के साथ उनकी बहस भी देखने को मिली. इससे साफ है कि शिल्पा शुरुआत से ही अपने गेम प्लान के तहत घर में हलचल मचाने की कोशिश कर रही हैं.
शो छोड़ने की बात कह चुकीं हैं सुनीता
वहीं, शो के एक दूसरे इमोशनल मोमेंट में सुनीता आहूजा काफी भावुक नजर आईं. उन्होंने यहां तक कह दिया कि वह शो छोड़ना चाहती हैं. उस दौरान होस्ट फराह खान ने उन्हें संभालते हुए हौसला बढ़ाया. फराह ने कहा, 'तुम सिर्फ गोविंदा की पत्नी नहीं हो, बल्कि खुद एक सुपरस्टार हो.'
'लॉक अप 2' में बढ़ते जा रहे विवाद और ट्विस्ट
बहरहाल, अब देखना दिलचस्प होगा कि शिल्पा शिंदे की एंट्री के बाद 'लॉक अप 2' में आगे और कितने नए विवाद और ट्विस्ट देखने को मिलते हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.