Monday, 6 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Lock Upp 2: सुनीता आहूजा के आंसू देख भड़का कश्मीरा शाह का गुस्सा, बोलीं- ‘किसी को भी रुलाने नहीं दूंगी’

---विज्ञापन---

Lock Upp 2: गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा इन दिनों रियलिटी शो 'Lock Upp 2' का हिस्सा हैं. शो में खुद को मजबूत साबित करने के इरादे से पहुंचीं सुनीता पहले ही हफ्ते में भावुक हो गईं. लगातार तनाव और घर के माहौल का असर उन पर साफ दिखाई दिया. हाल ही में एक एपिसोड में उनका मेंटल ब्रेकडाउन देखने को मिला, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

क्यों रोईं सुनीता आहूजा?

शो के दौरान सुनीता रोते हुए होस्ट रितेश देशमुख से उन्हें घर से बाहर निकालने की गुहार लगाती नजर आईं. उन्होंने भावुक होकर कहा कि गोविंदा ने उन्हें इस शो में आने से मना किया था, लेकिन उन्होंने उनकी बात नहीं मानी. अब उन्हें लग रहा है कि फैसला लेना आसान नहीं था. सुनीता की आंखों में आंसू देखकर फैंस भी भावुक हो गए.

---Advertisement---

गोविंदा का क्यों नहीं आया रिएक्शन?

इस बीच जहां गोविंदा ने अब तक इस पूरे मामले पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है, वहीं परिवार से सुनीता को खुला सपोर्ट मिला है. कृष्णा अभिषेक की पत्नी और एक्ट्रेस कश्मीरा शाह ने सोशल मीडिया पर सुनीता के लिए एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है, जो लोगों का ध्यान खींच रहा है.

क्या बोलीं कश्मिरा शाह?

कश्मीरा ने सुनीता के साथ लाफ्टर शेफ के सेट की कुछ तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा, 'मजबूत रहो मामी. आप अकेली नहीं हैं, पूरा परिवार आपके साथ खड़ा है. किसी को भी आपको कमजोर मत करने देना. चाहे रियल लाइफ हो या रियलिटी शो, हमेशा खुद जैसी रहो और हर चुनौती का डटकर सामना करो.'

---Advertisement---

पोस्ट शेयर कर लिखी दिल की बात

उन्होंने आगे लिखा, 'आपकी डेविल्स एंजेल हमेशा आपके साथ है. मैं वादा करती हूं कि किसी को भी आपको नीचा नहीं दिखाने दूंगी और न ही आपको रुलाने दूंगी. मुझे पता है कि आप जवाब देना जानती हैं, लेकिन इस समय आप सिर्फ घर लौटना चाहती हैं.'

मजबूती के साथ खेलने की अपील की

कश्मीरा ने आखिर में सुनीता से हिम्मत न हारने और मजबूती के साथ खेल जारी रखने की अपील भी की. उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. फैंस भी कमेंट कर सुनीता का हौसला बढ़ा रहे हैं और उनके जल्द मजबूत वापसी की दुआ कर रहे हैं.

---Advertisement---

फैंस कर रहे पूरा सपोर्ट

बता दें कि कुछ समय पहले ही सुनीता आहूजा, कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह के बीच सालों पुराना पारिवारिक विवाद खत्म हुआ था. सुनीता ने खुद बताया था कि 14 साल की दूरियां मिट चुकी हैं और अब पूरा परिवार फिर से एक हो गया है. ऐसे में मुश्किल समय में कश्मीरा का इस तरह खुलकर सुनीता के समर्थन में आना फैंस को काफी पसंद आ रहा है.

First published on: Jul 06, 2026 05:44 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola