---विज्ञापन---
Lock Upp 2: सुनीता आहूजा को गोविंदा की नहीं इस चीज की सताई चिंता, ‘चीची’ की पत्नी बोलीं- ‘अडंरगारमेंट्स कहां…’
रियलिटी शो 'लॉक अप 2' में इस बार सिर्फ गेम ही नहीं, बल्कि कंटेस्टेंट्स की मजेदार बातचीत भी दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रही है. शो में बॉलीवुड स्टार गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा अपने बेबाक और मस्तमौला अंदाज से लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं. हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह दुबई की कंटेस्टेंट पामेला सरेना के साथ ऐसी बातचीत करती नजर आ रही हैं कि फैंस अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे.
सुनीता आहूजा ने इस परेशानी का किया जिक्र
वीडियो में सुनीता आहूजा किसी गेम या घर के झगड़े की नहीं, बल्कि एक अलग ही परेशानी का जिक्र करती हैं. वह पामेला से पूछती हैं, 'यहां अंडरगारमेंट्स कहां सुखाने हैं?' सुनीता का यह सवाल सुनते ही पामेला मुस्कुराते हुए जवाब देती हैं, 'सबके सामने.'
पामेला का जवाब सुनकर सुनीता ने पकड़ा माथा
पामेला का जवाब सुनकर सुनीता कुछ पल के लिए हैरान रह जाती हैं. इसके बाद दोनों इस मुद्दे पर मजाक करने लगती हैं. पामेला हंसते हुए कहती हैं कि अब घर के सभी लोग उन्हें अंडरगारमेंट्स सुखाते हुए देखेंगे और यह काफी फनी होगा.
वीडियो हो रहा वायरल
पामेला की बात सुनकर सुनीता अपना सिर पकड़ लेती हैं और मजाकिया अंदाज में कहती हैं, 'कल से अंडरगारमेंट्स पहनना ही बंद कर देते हैं.' दोनों की यह हल्की-फुल्की बातचीत अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. फैंस भी इस वीडियो पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं और सुनीता के बेबाक अंदाज की तारीफ कर रहे हैं.
सुनीता के इमोशनल मोमेंट्स भी हो रहे वायरल
वैसे, शो में सुनीता सिर्फ अपनी फनी बातों की वजह से ही नहीं, बल्कि अपने इमोशनल मोमेंट्स को लेकर भी चर्चा में रही हैं. पहले टास्क के दौरान उन्हें चोट लग गई थी, जिसके बाद वह भावुक हो गई थीं. हालांकि, उन्होंने जल्द ही खुद को संभाल लिया और पूरे जोश के साथ गेम में वापसी की.
कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह संग पैचअप पर भी की बात
इसके अलावा सुनीता ने शो में कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह के साथ रिश्तों में आई दूरियों और बाद में हुए पैचअप पर भी खुलकर बात की. वहीं, प्रीमियर एपिसोड में उन्होंने पति गोविंदा से जुड़ी कई बातों पर भी बेबाक राय रखी थी, जिसमें उनके अफेयर की अफवाहों का जिक्र भी शामिल था.
फैंस का'लॉक अप 2' को लेकर क्रेज हाई
बहरहाल, अब दर्शकों को उम्मीद है कि आने वाले एपिसोड्स में सुनीता आहूजा अपनी जिंदगी से जुड़े और भी कई अनसुने किस्से शेयर करेंगी. फिलहाल, उनका यह मजेदार अंदाज 'लॉक अप 2' की सबसे चर्चित मेमोरी में जरूर शामिल होगा.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.