Wednesday, 24 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Lock Upp 2: सुनीता आहूजा से लेकर राम कपूर तक… Riteish Deshmukh के शो में धमाल मचाएंगे ये 14 सितारे

---विज्ञापन---

Lock Upp 2: रियलिटी शोज के शौकीनों का इंतजार अब खत्म होने वाला है. टीवी और ओटीटी की दुनिया का चर्चित शो 'लॉक अप: सच या सजा' अपने दूसरे सीजन के साथ धमाकेदार वापसी करने जा रहा है. शो का प्रीमियर 27 जून को होगा, लेकिन उससे पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस ने दर्शकों की एक्साइटमेंट कई गुना बढ़ा दी है. इस खास इवेंट में शो के कंटेस्टेंट्स और मेकर्स ने आने वाले सीजन की पहली झलक दिखाई.

इस बार एंटरटेनमेंट का मिलेगा डबल डोज

प्रेस कॉन्फ्रेंस में शो की क्रिएटर एकता कपूर, नेटफ्लिक्स इंडिया की वाइस प्रेसिडेंट मोनिका शेरगिल और इस सीजन के जेलर रितेश देशमुख और फराह खान मौजूद रहे. चारों ने साफ कर दिया कि इस बार का सीजन पहले से ज्यादा चुनौतीपूर्ण, विवादों से भरा और मनोरंजन से लबालब होने वाला है.

---Advertisement---

'लॉक अप' की चारदीवारी में होंगे कितने कंटेस्टेंट?

इस सीजन में कुल 14 कंटेस्टेंट लॉक अप की चारदीवारी के अंदर छह हफ्तों तक एक-दूसरे के साथ रहेंगे. यहां कोई भी सुविधा मुफ्त में नहीं मिलेगी. खाने-पीने से लेकर जरूरी सामान और विशेष सुविधाएं हासिल करने के लिए कंटेस्टेंट्स को टास्क जीतकर इन-गेम करंसी कमानी होगी. यानी इस बार सर्वाइवल ही सबसे बड़ी स्ट्रैटेजी बनने वाला है.

शो का सबसे बड़ा हथियार क्या होगा?

हालांकि, शो का सबसे बड़ा हथियार होगा 'सच' मेकर्स का दावा है कि लॉक अप के भीतर ऐसा कोई राज नहीं होगा जो ज्यादा दिनों तक छिपा रह सके. कंटेस्टेंट्स के निजी खुलासे, रिश्ते और रणनीतियां ही तय करेंगी कि कौन मजबूत खिलाड़ी बनकर उभरेगा और कौन खेल से बाहर हो जाएगा.

---Advertisement---

कौन-कौन होंगे इस बार कंटेस्टेंट?

कंटेस्टेंट्स की बात करें, तो प्रेस इवेंट में टीवी और एंटरटेनमेंट जगत की कई चर्चित हस्तियों को शो का हिस्सा बताया गया. इनमें अभिनेता राम कपूर, टीवी की पॉपुलर अभिनेत्री शिवांगी जोशी और 'देसी ब्लिंग' स्टार पामेला सेरेना का नाम प्रमुख रहा. वहीं सुनीता आहूजा, हर्षद चोपड़ा और आकांक्षा चौधरी के भी शो में शामिल होने की चर्चा तेज है.

शो को लेकर क्या बोलीं एकता कपूर?

शो को लेकर एकता कपूर ने कहा कि उन्होंने कई सफल टीवी शोज बनाए हैं, लेकिन 'लॉक अप' उनके लिए हमेशा खास रहा है. उनके मुताबिक यह सिर्फ एक रियलिटी शो नहीं बल्कि एक ऐसा सोशल एक्सपेरिमेंट है, जहां लोगों की असली शख्सियत सामने आती है और हर फैसला उसका परिणाम लेकर आता है.

---Advertisement---

कब स्ट्रीम होगा शो?

अब देखना दिलचस्प होगा कि 14 सितारों के बीच शुरू होने वाला यह 'सच और सजा' का खेल किसे विजेता बनाता है और किसके राज सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरते हैं.

First published on: Jun 23, 2026 11:39 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola