---विज्ञापन---
शादी के 10 साल बाद होगा Gaurav Khanna और Akanksha Chamola का तलाक, सामने आई चौंकाने वाली वजह
Gaurav Khanna Akanksha Chamola Divorce Reason: टीवी के सबसे पसंदीदा एक्टर गौरव खन्ना और उनकी पत्नी का तलाक होने वाला है, उनकी पत्नी और एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ने खुद इस बात का खुलासा 'लॉक अप 2' में किया, उन्होंने बताया कि अब वो और गौरव पति-पत्नी की तरह एक दूसरे के साथ नहीं रहते हैं, इस खबर ने उनके फैंस को गहरा सदमा दिया है, क्योंकि ये कपल अक्सर इवेंट्स और पब्लिक प्लेस पर एक-दूसरे को बेहद सपोर्ट करते नजर आता था, और दोनों के बीच की बॉन्डिंग लोगों का दिल जीत लेती थी, पर इनका रिश्ता टूटने की खबर ने सभी को हैरान कर दिया है. इस दोनों के तलाक लेने का कारण भी सामने आया है.
आखिर क्या है वो वजह?
'लॉक अप 2' में एंट्री लेते ही आकांक्षा ने खुलासा किया कि वह और गौरव पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं और अब दोनों आधिकारिक तौर पर तलाक लेने जा रहे हैं. इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर गौरव का एक पुराना बयान भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने बच्चों को लेकर अपनी इच्छा जाहिर की थी.
गौरव का खुलासा
दरअसल, 'बिग बॉस 19' के दौरान गौरव खन्ना ने अपनी निजी जिंदगी पर खुलकर बात की थी. उन्होंने बताया था कि उनकी शादी को कई साल हो चुके हैं, लेकिन उनके बच्चे नहीं हैं क्योंकि उन्होंने हमेशा अपनी पत्नी की इच्छा का सम्मान किया. गौरव ने कहा था कि वह एक समय पिता बनना चाहते थे, लेकिन आकांक्षा उस जिम्मेदारी के लिए तैयार नहीं थीं. ऐसे में उन्होंने उनकी भावनाओं को समझते हुए कभी दबाव नहीं बनाया.
इस ख्वाहिश पर रखी थी बात
गौरव ने यह भी कहा था कि बच्चा सिर्फ खुशी नहीं, बल्कि बहुत बड़ी जिम्मेदारी भी होता है. शूटिंग की व्यस्त जिंदगी में अगर दोनों काम करेंगे तो बच्चे की परवरिश ठीक से कैसे होगी, यह सवाल भी उनके मन में रहता था. उनका मानना था कि बच्चे की देखभाल किसी और के भरोसे छोड़ना सही नहीं है.
आकांक्षा चमोला की इच्छा
वहीं, 'बिग बॉस 19' के फैमिली वीक में आकांक्षा चमोला ने भी साफ कहा था कि उन्हें कभी मां बनने की इच्छा महसूस नहीं हुई. उन्होंने बताया था कि वह अपने करियर और सपनों पर ध्यान देना चाहती हैं.
ये थी आकांक्षा की राय
आकांक्षा का कहना था कि बच्चा पैदा करना बहुत बड़ी जिम्मेदारी है और जब तक कोई व्यक्ति मानसिक रूप से तैयार न हो, तब तक उसे यह फैसला नहीं लेना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा था कि अगर लोग उनकी सोच को स्वार्थी मानते हैं तो यह उनकी अपनी राय है.
आकांक्षा को था गौरव का सपोर्ट
दिलचस्प बात यह है कि उस वक्त गौरव ने आकांक्षा का सपोर्ट करते हुए कहा था कि वह स्वार्थी नहीं, बल्कि अपनी सोच को लेकर ईमानदार और व्यावहारिक हैं. अब जब दोनों के तलाक की खबर सामने आ चुकी है, तो सोशल मीडिया पर कई लोग यह सवाल उठा रहे हैं कि क्या परिवार बढ़ाने को लेकर दोनों की अलग-अलग सोच ही इस रिश्ते के टूटने की वजह बनी.
गौरव के रिएक्शन पर फैंस की नजरें
हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. गौरव खन्ना ने अब तक इस मामले पर कोई बयान नहीं दिया है. ऐसे में फैंस की नजरें अब 'लॉक अप 2' के आने वाले एपिसोड्स और गौरव के रिएक्शन पर टिकी हुई हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.