Wednesday, 23 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Friday OTT releases (September 25, 2026): ओटीटी पर इस हफ्ते आ रही हैं 6 शानदार फिल्में-सीरीज, देखें पूरी लिस्ट

Friday OTT releases (September 25, 2026): ओटीटी पर हर फ्राइडे कुछ खास होता है. इस शुक्रवार 25 सितंबर को भी कई शानदार फिल्में और सीरीज दस्तक दे रही हैं. देखें पूरी लिस्ट

Friday OTT releases (September 25, 2026): ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर शुक्रवार, 25 सितंबर, 2026 को कई नई फिल्में और सीरीज आ रही हैं. लिस्ट में अनीत पड्डा और फातिमा सना शेख की जबरदस्त क्राइम ड्रामा 'हुंकार: द रोर', आरूषी बजाज की रोमांटिक कॉमेडी 'Don't Be Shy' और संचित संजीव की कन्नड़ क्राइम ड्रामा 'मैंगो पच्चा' जैसी फिल्में और सीरीज शामिल हैं. आइए पूरी लिस्ट देखते हैं.

Don't Be Shy - Amazon Prime Video

'डोंट बी शाई' एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है. इस फिल्म को आलिया भट्ट ने प्रोड्यूस किया है. ये फिल्म कॉलेज स्टूडेंट शाई (आरुषि बजाज) की जिंदगी पर आधारित है, जिसका आगे चलकर ब्रेकअप हो जाता है. ब्रेकअप के बाद शाई की दुनिया पूरी तरह बदल जाती है.

---Advertisement---

Hunkkaar: The Roar - JioHotstar

‘हुंकार द रोर’ कहानी है 17 साल की मीनू रावत (अनीत पड्डा) की, जो एक ताकतवर नेता (रघुबीर यादव) पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाती है. इस मामले में ACP जसलीन सिंह सोनी (फातिमा सना शेख) जांच कर रही हैं. ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि मीनू किस तरह अपने संघर्ष की लड़ाई लड़ती है.

Mango Pachcha - JioHotstar

'मैंगो पच्चा' एक कन्नड़ क्राइम ड्रामा फिल्म है. इसकी कहानी मैसूर में वीडियो रेंटल शॉप चलाने वाले प्रशांत, यानी पच्चा (संचित संजीव) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे अपने दिवंगत पिता से सिर्फ उनका सामान ही नहीं, बल्कि कुछ और भी विरासत में मिलता है. पिता के गांजा तस्करी के गुप्त धंधे का पता चलने पर, पच्चा संगठित अपराध की दुनिया में फंस जाता है और उसकी महत्वाकांक्षाएं उसे एक खतरनाक रास्ते पर ले जाती हैं.

---Advertisement---

The Final Problem - Netflix

1959 की कहानी पर आधारित 'द फाइनल प्रॉब्लम' बैसिल (होसे कोरोनाडो) के इर्द-गिर्द घूमती है. जब एक सुनसान होटल में रहस्यमई मौत होती है, तो बैसिल अपनी डिटेक्टिव स्किल्स को आजमाने का फैसला करते हैं और संदिग्ध मेहमानों के बीच सच का पता लगाने की कोशिश करते हैं.

Unabomber - Netflix

'यूनाबॉम्बर' (Unabomber) टेड काजिंस्की (जेकब ट्रेम्बले) की कहानी है. इसकी शुरुआत तब होती है जब वो 16 साल का हार्वर्ड स्टूडेंट था और हेनरी मरे (रसेल क्रो) के विवादित मनोवैज्ञानिक प्रयोगों में शामिल था. कई साल बाद, काल्पनिक FBI एजेंट जोआन मिलर (शैलिन वुडली) इस जांच और काजिंस्की की तलाश में शामिल होती हैं.

---Advertisement---

Bakaiti Season 2 - ZEE5

ZEE5 का पॉपुलर सीरीज बकैती अपने नए सीजन के साथ वापसी को तैयार है. इसमें कटारिया परिवार एक और संकट का सामना करने के लिए वापस आता है; इस बार मामला उनके पुश्तैनी घर, 'कटारिया कुटीर' के भविष्य से जुड़ा है. सीरीज का नया सीजन काफी दिलचस्प और शानदार होने वाला है.

First published on: Sep 23, 2026 06:34 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola