---विज्ञापन---

कौन हैं Tabinda Sanpal? जिन्हें उनके 8वीं पास बिलेनियर पति ने दिया 40 किलो सोना, बेटी के बर्थडे पर पूरे गोल्ड से बनी पहनाई थी ड्रेस

---विज्ञापन---

Who Is Tabinda Sanpal: नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो 'देसी ब्लिंग' (Desi Bling) में इन दिनों एक ऐसा कपल सबसे ज्यादा चर्चा बटोर रहा है, जिसकी लग्जरी लाइफ सुनकर लोग हैरान रह गए हैं. हम बात कर रहे हैं, तबिंदा सनपाल (Tabinda Sanpal) और उनके पति सतीश सनपाल (Satish Sanpal) की. शो में तबिंदा ने अपनी आलीशान जिंदगी और गोल्ड को लेकर प्यार को लेकर ऐसे खुलासे किए, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.

कैन हैं तबिंदा सनपाल?

तबिंदा संपाल एक ब्रिटिश-पाकिस्तानी बिजनेसवुमन हैं, और दुबई की कॉर्पोरेट दुनिया में अपनी अलग पहचान रखती हैं. वो ANAX Capital Asset Management की फाउंडर और डायरेक्टर बताई जाती हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने लंदन में बिजनेस और फाइनेंस की पढ़ाई की है, और आज वो दुबई की पॉपुलर सोशलाइट्स में गिनी जाती हैं.

---Advertisement---

तबिंदा का चौंकाने वाला खुलासा

लेकिन असली चर्चा तब शुरू हुई, जब तबिंदा ने शो में बताया कि उनके पति सतीश संपाल हर साल उन्हें करीब 3 किलो सोना गिफ्ट करते हैं. उन्होंने दावा किया कि उनके पास अब लगभग 40 किलो सोने का कलेक्शन है, जिसकी कीमत कथित तौर पर 200 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जा रही है. ये सुनकर शो के बाकी सितारे भी हैरान रह जाते हैं.

बेटी बेला की है लग्जरी लाइफस्टाइल

तबिंदा ने अपनी बेटी बेला की लग्जरी लाइफ के बारे में भी कई चौंकाने वाली बातें बताईं. उन्होंने कहा कि बेटी के जन्म से पहले ही उसके लिए सोने के बर्तन बनवाए थे, उन्होंने बताया कि बेला के पास सोने का गिलास, सोने की प्लेट और सोने की चम्मच है. इतना ही नहीं, उसके पहले बर्थडे पर उसे गोल्ड से बनी ड्रेस बनवाई थी, जिसमें 24 कैरेट गोल्ड जैकेट भी थी. बाद में बेटी को गिफ्ट में पिंक कलर की खास रोल्स रॉयस भी गिफ्ट की गई थी.

---Advertisement---

किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं सतीश की लाइफ

वहीं, सतीश संपाल की कहानी भी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है. मध्य प्रदेश के जबलपुर से ताल्लुक रखने वाले सतीश ने बेहद कम उम्र में दुबई का रुख किया था. कहा जाता है, कि उन्होंने सिर्फ 8वीं क्लास तक पढ़ाई की और फिर कड़ी मेहनत के दम पर अरबों का बिजनेस खड़ा कर दिया. आज वो ANAX Holding के फाउंडर और चेयरमैन हैं, और दुबई के मशहूर बिजनेसमैन में गिने जाते हैं.

3 बिलियन डॉलर का है बिजनेस

रिपोर्ट्स के मुताबिक सतीश संपाल का बिजनेस करीब 3 बिलियन डॉलर का है, जबकि उनकी निजी संपत्ति हजारों करोड़ रुपये में बताई जाती है. यही वजह है, कि ये कपल इन दिनों सोशल मीडिया से लेकर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री तक हर जगह चर्चा में बना हुआ है.

---Advertisement---
First published on: May 25, 2026 05:32 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.