---विज्ञापन---
एक्ट्रेस जिसकी सगी बहन ही बनी ‘सौतन’, छीन लिया पति, ‘रामायण’ में निभाया यादगार किरदार, आज भी दर्शक करते हैं याद
Actress: छोटी से उम्र से लेकर जीवन के अंतिम पड़ाव तक हिंदी सिनेमा से जुड़ी इस एक्ट्रेस को कभी भुलाया नहीं जा सकता है. इन्होंने अपने करियर में 700 से अधिक फिल्मों में काम किया और कई यादगार किरदार निभाए, जो आज के दिल में बसे हुए हैं. रामानंद सागर की ‘रामायण’ में भी इन्होने जबरदस्त किरदार निभाया है. चलिए आज इनके बारे में जानते हैं.
700 फिल्मों की हीरोइन
हम बात कर रहे हैं हिंदी सिनेमा की लीजेंडरी एक्ट्रेस ललिता पवार की, जिन्होंने हिंदी, मराठी और गुजराती भाषाओं में लगभग 700 से अधिक फिल्मों में काम किया. ललिता पवार भारत में सिनेमा के शुरुआती दौर की कलाकार थीं. 30 के दशक से ही वो फिल्मों से जुड़ीं और आगे खूब काम किया.
'रामायण' में निभाया यादगार किरदार
वैसे ललिता पवार ने अपने हर एक किरदार से दर्शकों के दिलों पर राज किया. लेकिन रामानंद सागर की ‘रामायण’ में उनके द्वारा निभाया ‘मंथरा’ के किरदार से उन्हें अधिक पॉपुलैरिटी मिली. उस किरदार के लिए आज भी ललिता पवार को याद किया जाता है.
चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में शुरू हुआ करीयर
ललिता पवार का असली नाम अंबा लक्ष्मण राव सगुन था. 9 साल की उम्र में ही एक्ट्रेस ने फिल्मी दुनिया में कदम रखा और फिर आगे चलकर फिल्मों में खूब नाम कमाया. लेकिन साल 1942 में उनके साथ एक ऐसा हादसा हुआ कि उनका करियर थोड़ा खतरे में आ गया और उन्हें लीड रोल मिलने बंद हो गए थे.
एक थप्पड़ ने बदल दिया करियर
दरअसल साल 1942 में आई फिल्म जंग ए आजादी की शूटिंग के दौरान एक्टर भगवान दादा को एक सीन में ललिता जी को थप्पड़ मारना था, उन्होंने ये थप्पड़ इतना जोरदार मारा कि ललिता के बाएं कान से खून निकल आया और बाद में गलत इलाज की वजह से एक्ट्रेस का चेहरा पैरालाइज हो गया और उनकी बाईं आंख खराब हो गई. इस घटना से उनके करियर पर भी असर पड़ा और फिर उन्हें साइड रोल मिलने लगे.
निजी जीवन में रही उथल-पुथल
करीयर में कई उतार-चढ़ाव आए, लेकिन ललिता पवार ने कभी हार नहीं मानी और हमेशा अपनी कला के प्रति समर्पित रहीं. लेकिन जहां फिल्मी दुनिया में उन्होंने इतना नाम कमाया, वहीं उनकी पर्सनल लाइफ में काफी उथल-पुथल रही.
सगी बहन बनी 'सौतन'
ललिता पवार ने पहली शादी गणपतराव पवार से रचाई थी. बाद में एक्ट्रेस को पता चला कि उनके पति और उनकी सगी बहन के बीच अवैध संबंध हैं. जिसके बाद एक्ट्रेस ने गणपतराव को तलाक दे दिया. सालों बाद ललिता पवार ने राज कुमार गुप्ता से दूसरी शादी की और इस शादी ने उन्हें एक बेटा भी हुआ. साल 1998 में कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से एक्ट्रेस का निधन हो गया.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.