---विज्ञापन---
Bandar Box Office Collection Day 3: तीन दिन में ही ठप्प पड़ी बॉबी देओल की ‘बंदर’, रविवार को हुई बस इतनी कमाई
Bandar Box Office Collection Day 3: बॉबी देओल स्टार फिल्म 'बंदर' 5 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई. दर्शकों और क्रिटिक्स ने इस क्राइम-थ्रिलर को खूब सराहा, लेकिन फिल्म की कमाई कुछ खास नजर नहीं आई. हाल ये हैं कि एक दिन में ये फिल्म 1 करोड़ रुपये का भी बिजनेस नहीं कर पा रही है. आइए इसके तीसरे दिन की कमाई के बारे में जानते हैं.
बॉक्स ऑफिस पर फेल हो रही बंदर
हाल ही में रिलीज हुई बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' को लेकर काफी क्रेज बना हुआ था. लेकिन रिलीज के बाद ये फिल्म बुरी तरह फ्लॉप होते नजर आ रही है. शुरुआती दिनों में फिल्म रोजाना एक करोड़ भी नहीं कमा पा रही है.
दो दिन लाखों में सिमट गई 'बंदर'
अनुराग कश्यप के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ' ने बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे पर मात्र 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया. उम्मीद जताई जा रही थी कि वीकएंड पर फिल्म अच्छी कमाई करेगी, लेकिन दूसरे दिन शनिवार को ये मात्र 95 लाख ही कमा पाई.
तीसरे दिन की कमाई
बात करें तीसरे दिन यानी रविवार की कमाई की तो Sacnilk के मुताबिक बंदर ने तीसरे दिन ₹1.00 करोड़ की कमाई की. इसके साथ ही भारत में टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹2.94 करोड़ और नेट कलेक्शन ₹2.45 करोड़ हो गया है.
बाकी फिल्मों से मिल रही टक्कर
बंदर के अलावा इन दिनों सिनेमाघरों में राम चरण की ‘पेद्दी’ और वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ भी थिएटर्स में लगी हुई है. ऐसे में इन फिल्मों की वजह से बंदर को नुकसान झेलना पड़ रहा है.
फिल्म की कहानी
बात करें बंदर की कहानी की तो ये फिल्म टीवी सुपरस्टार समीर मेहरा (बॉबी देओल) की कहानी कहती है, जिसपर उसकी एक्स गर्लफ्रेंड गायत्री (सपना पब्बी) रेप का आरोप लगाती है. ऐसे में समीर को कोर्ट-कचहरी और जेल के चक्कर काटने होते हैं.