Thursday, 6 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

ना कोई झगड़ा, ना अफेयर, सिर्फ कुत्तों के भौंकने की वजह से टूटी इस हैंडसम एक्टर की शादी

Arunoday Singh Divorce: फिल्मी दुनिया में किसी विवाद, आपसी झगड़ा और अफेयर की वजस से तलाक की खबरें अपने सुनी होंगी. लेकिन क्या आप सोच सकते हैं कि एक एक्टर की शादी कुत्ते की वजह से टूट गई.

Arunoday Singh Divorce: फिल्मी दुनिया में अक्सर अफेयर, ब्रेकअप, शादी और तलाक जैसी खबरें आती हैं. कभी लड़ाई-झगड़ा तो कभी एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की वजह कपल्स का तलाक हो जाता है. लेकिन एक एक्टर ऐसा है जिसकी शादी हुई और शादी के तीन सान बाद ही तलाक हो गया और तलाक की वजह ने हर किसी को चौंका दिया. तलाक की वजह एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर नहीं, बल्कि कुत्ते थे.

2016 में रचाई थी शादी

हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड स्टार अरुणोदय सिंह की, जिन्होंने कनाडा की ली एल्टन से 13 दिसंबर 2016 को शादी रचाई थी. दोनों ने बड़े धूमधाम से भोपाल में रॉयल वेडिंग की थी. लेकिन उनकी शादी 3 साल के बाद ही खत्म हो गई और उनका तलाक हो गया.

---Advertisement---

एक्टर ने खुद बताई तलाक की वजह

तलाक के बाद दोनों के रिश्ते को लेकर कई सवाल उठने लगे थे. फिर इसपर खुद अरुणोदय ने सफाई देते हुए तलाक की वजह बताई थी. दरअसल अरुणोदय सिंह को कुत्ते पालने का शौक है. उनका इंस्टाग्राम उनके पेट डॉग्स के साथ उनकी तस्वीरों से भरा हुआ है.

पत्नी को नहीं पसंद था कुत्तों का भौंकना

जब एक्टर की ली एल्टन से शादी हुई थी तब भी उन्होंने अपने घर में अपनी पसंद के कुत्ते पाल रखे थे. ये कुत्ते अक्सर आपस में लड़ते और भौंकते रहते थे. इन कुत्तों की लड़ाई और आवाज अरुणोदय की एक्स वाइफ ली एल्टन बिल्कुल पसंद नहीं आई थीं. इसे लेकर पति-पत्नी के बीच अकसर कहासुनी होती थी.

---Advertisement---

कुत्ते की वजह से हुआ तलाक

कुत्तों के शोर की वजह से होने वाले ये झगड़े इतने बढ़ गए कि अरुणोदय सिंह ने अपनी बीवी को तलाक देने का फैसला कर लिया. एक्टर ने भोपाल के ही फैमिली कोर्ट में डिवोर्स की याचिका दायर कर दी और 2019 में उनका तलाक भी हो गया. तलाक के बाद अरुणोदय सिंह ने दोबारा शादी नहीं की और 43 साल की उम्र में आज भी सिंगल हैं.

अरुणोदय सिंह का करियर

बात करें अरुणोदय सिंह के करियर की तो उन्होंने साल 2009 की फिल्म सिकंदर से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद उन्होंने 2011 की फिल्म ये साली जिंदगी में काम किया. वे 'जिस्म 2', 'मैं तेरा हीरो', 'मिस्टर एक्स', 'ब्लैकमेल' और 'मोहनजोदाड़ो' में भी नजर आए. अरुणोदय अबतक कई वेब सीरीज में नजर आ चुके हैं. हाल ही में नेटफ्लिक्स पर आई माधुरी दीक्षित की फिल्म ‘मां बहन’ में भी अरुणोदय नजर आए थे.

---Advertisement---
First published on: Aug 06, 2026 10:13 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola