---विज्ञापन---
JioHotstar पर 5 सबसे शानदार स्पाई थ्रिलर्स, कहानी ‘धुरंधर’ से कम नहीं
Spy Thrillers: अगर आप भी स्पाई थ्रिलर फिल्में और सीरीज के फैन हैं तो ये खबर आपके लिए है. आज हम आपके लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म JioHotstar मौजूद 5 शानदार स्पाई थ्रिलर कहानियां लेकर आए हैं. इन फिल्मों का सस्पेंस ऐसा है कि आप आखिरी तक इन्हें छोड़ नहीं पाएंगे.
Spy Thrillers: अगर आप भी उनमे हैं जो खुफिया मिशन और अंतरराष्ट्रीय साजिशों से भरपूर कहानिया पसंद करते हैं, तो JioHotstar पर आपके लिए बहुत कुछ है. यहां एक से बढ़कर एक भारतीय और अंतरराष्ट्रीय स्पाई थ्रिलर का शानदार कलेक्शन मौजूद है. आज हम आपको यहां मौजूद 5 सबसे शानदार स्पाई थ्रिलर फिल्में-सीरीज के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं.
Special Ops
आज लिस्ट में सबसे पहला नाम 'स्पेशल ऑप्स' का है, जो एक शानदार स्पाई थ्रिलर सीरीज है. इस सीरीज में के के मेनन ने सीनियर R&AW ऑफिसर हिम्मत सिंह का किरदार निभाया है और उनके साथ कुशल अंडरकवर एजेंट्स की एक टीम है. ये शो हिम्मत और उनकी कुशल अंडरकवर एजेंट्स की टीम की कहानी है, जो भारत में हुए कई आतंकवादी हमलों के मास्टरमाइंड का पता लगाने के लिए कई खुफिया मिशन को अंजाम देते हैं. अब तक इस सीरीज के दो सीजन आ चुके हैं.
The Night Manager
JioHotstar पर मौजूद सीरीज ‘द नाईट मैनेजर’ जॉन ले कैरे के नॉवेल पर बनी ब्रिटिश सीरीज का भारतीय वर्जन है. इसमें आदित्य रॉय कपूर ने एक ऐसे पूर्व आर्मी ऑफिसर का रोल किया है जो ढाका के एक आलीशान होटल में नाइट मैनेजर बन जाता है. एक निजी दुखद घटना के बाद, वो हथियारों के एक ताकतवर डीलर के करीबी लोगों के बीच घुसपैठ करने के लिए एक अंडरकवर मिशन का हिस्सा बनने के लिए तैयार हो जाता है. एक्शन, थ्रिल और सस्पेंस से भरपूर इस सीरीज की कहानी आपको बेहद पसंद आएगी. इसमें अनिल कपूर, शोभिता धूलिपाला और तिलोत्तमा शोम भी शामिल हैं.
Rudra: The Edge of Darkness
अजय देवगन स्टारर सीरीज 'रुद्र: द एज ऑफ डार्कनेस' मशहूर ब्रिटिश सीरीज 'लूथर' का अडैप्टेशन है. ये DCP रुद्रवीर सिंह की कहानी है, जो एक काबिल लेकिन लीक से हटकर काम करने वाले पुलिस ऑफिसर हैं. वो मुंबई में परेशान करने वाले अपराधों को सुलझाते हैं और अक्सर न्याय और जुनून के बीच के फर्क को धुंधला कर देते हैं.
The Freelancer
शिरीष थोराट की किताब 'अ टिकट टू सीरिया' पर आधारित 'द फ्रीलांसर' में मोहित रैना लीड रोल में हैं. इसकी कहानी एक पूर्व इंटेलिजेंस ऑफिसर की है जो अब मिलिट्री फ्रीलांसर बन चुका है और ISIS के कब्जे वाले सीरिया में फंसी अपने दोस्त की बेटी को बचाने के लिए एक खतरनाक मिशन पर निकलता है.
Salakaar
‘सलाकार’ एक पॉलिटिकल स्पाई थ्रिलर सीरीज है. इसकी कहानी दो अलग-अलग समय-सीमाओं में चलती है और खुफिया ऑपरेशन्स की दुनिया की गहराई में जाती है. कहानी अधिर दयाल (नवीन कस्तूरिया) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो इस्लामाबाद में अंडरकवर काम करने वाला एक युवा भारतीय खुफिया अधिकारी है और कहूटा में पाकिस्तान के गुप्त यूरेनियम एनरिचमेंट प्रोग्राम को नाकाम कर देता है. कई सालों बाद, पाकिस्तान का एक बागी अधिकारी उस फैसिलिटी को फिर से शुरू करता है और भारत पर हमला करने की योजना बनाता है. जैसे ही अतीत की बातें सामने आती हैं, अधिर और उसके साथी एजेंट्स एक खतरनाक मिशन में शामिल हो जाते हैं. इस सीरीज को एक बार जरूर देख लेना चाहिए.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.