---विज्ञापन---
Ikka की बाप हैं ये 5 शानदार कोर्टरूम ड्रामा फिल्में-सीरीज, हर कहानी में धमाकेदार सस्पेंस और थ्रिल
Best Courtroom Drama Movies/Series: हाल ही में आई कोर्टरूम ड्रामा फिल्म 'इक्का' की खूब चर्चा हो रही है. सनी देओल, अक्षय खन्ना और तिलोत्तमा शोम स्टारर ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है. फिल्म की कहानी इन दिनों दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. अगर आप भी कोर्टरूम ड्रामा फिल्में देखना पसंद करते हैं, तो आज हम आपके लिए ओटीटी पर मौजूद 5 सबसे शानदार कोर्टरूम ड्रामा फिल्में और सीरीज लेकर आए हैं. इन फिल्मों/सीरीज की कहानी आपको एक बार जरूर देख लेनी चाहिए. चलिए इनके बारे में जानते हैं.
Jolly LLB
लिस्ट में पहला नाम साल 2013 में आई कोर्टरूम ड्रामा फिल्म Jolly LLB का है. ये फिल्म 1999 के चर्चित हिट एंड रन केस से प्रेरित बताई जाती है. अरशद वारसी की इस फिल्म को दर्शकों ने रिलीज के वक्त खूब प्यार दिया था. फिल्म की पॉपुलैरिटी को देखते हुए मेकर्स ने इसके सीक्वल Jolly LLB 2 और Jolly LLB 3 भी बनाए. फिल्म की कहानी आप JioHotstar और Prime Video पर देख सकते हैं.
Maamla Legal Hai
मामला लीगल है, नेटफ्लिक्स पर मौजूद एक बहुत ही मजेदार सीरीज है. इसकी कहानी दिल्ली की पटपड़गंज डिस्ट्रिक्ट कोर्ट की पृष्ठभूमि पर आधारित है. सीरीज में अनुभवी वकीलों और नए वकीलों की टीम रोजमर्रा के अनोखे कानूनी मामलों को बड़े ही मजेदार तरीके से दिखाया गया है.
Mulk
अनुभव सिन्हा के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म बनारस के एक सम्मानित मुस्लिम परिवार की कहानी कहती है. फिल्म में मुस्लिम परिवार का छोटा भतीजा शाहिद एक घातक बस बम विस्फोट का आरोपी और आतंकवादी बताया जाता है, जिसके बाद पूरे बनारस में इस परिवार को कई तरह की समस्याएं झेलनी पड़ती है. ऐसे में परिवार को खुद को कैसे बेगुनाह साबित करता है, ये देखना बहुत ही दिलचस्प होता है. इसे आप Amazon Prime Video पर देख सकते हैं.
Section 375
सेक्शन 375 की कहानी बड़ी दिलचप्स है. फिल्म में मशहूर बॉलीवुड निर्देशक रोहन खुराना (राहुल भट्ट) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्हें एक असिस्टेंट कॉस्ट्यूम डिजाइनर अंजलि डांगले द्वारा रेप का आरोप लगाने के बाद सेशन कोर्ट दोषी ठहरा देती है. इसके बाद कानूनी लड़ाई में काफी कुछ सामने आता है. फिल्म में अक्षय खन्ना वकील के किरदार में शामिल हैं. इसे आप Prime Video पर देख सकते हैं.
Pink
तापसी पन्नू की ये फिल्म बॉलीवुड की सबसे चर्चित कोर्टरूम फिल्मों में से एक है. इसकी कहानी दिल्ली में रहने वाली तीन लड़कियों मीनल, फलक और एंड्रिया—के इर्द-गिर्द घूमती है. एक रात, तीनों लड़कियां बाहर जाती हैं, जहां एक लड़का उनके साथ छेड़छाड़ करने और जबरदस्ती करने की कोशिश करता है. ऐसे में मीनल लड़के का सर फोड़ देती है, जिसके बाद तीनों लड़कियों पर 'हत्या के प्रयास' (IPC 307) का केस होता है. आगे की कहानी बड़ी दिलचस्प है. इस फिल्म को आप YouTube पर फ्री में देख सकते हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.