---विज्ञापन---
40 प्लस हैं ये 5 हसीनाएं, हुस्न देख उम्र का गलती से भी नहीं होगा अंदाजा, एक तो 45 की उम्र में भी ढाती है कहर
Bollywood Actresses: आज हम आपको बॉलीवुड और टीवी जगत की 5 ऐसी अदाकाराओं से मिलवा रहे हैं, जिनकी हसीन अदाएं देख आप उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा पाएंगे. लिस्ट में शामिल ये पांचों एक्ट्रेस 40 की उम्र पार कर चुकी हैं, लेकिन अपनी खूबसूरती और अदाओं से आज भी सबको दीवाना बना देती हैं. चलिए इनके बारे में जानते हैं.
श्वेता तिवारी
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम बॉलीवुड और टीवी की मशहूर अदाकारा श्वेता तिवारी का है. 45 की हो चली श्वेता तिवारी आज भी अपनी अदाओं से सबको घायल कर देती हैं. दो बच्चों की मां होने के बावजूद श्वेता हमेशा फिट और फाइन नजर आती हैं. उनकी बेटी पलक तिवारी 25 साल की हैं और दोनों मां-बेटी लगातार फिल्मी दुनिया से जुड़े हुए हैं.
बिपाशा बसु
90 के दशक में अपनी बोल्ड अदाओं से सबको घायल कर देने वाली बिपाशा को आखिर कौन भुला सकता है. भले ही इन दिनों बिपाशा बसु कैमरे से दूर अपनी फैमिली लाइफ एंजॉय कर रही हैं. लेकिन बीच-बीच में बिपाशा सोशल मीडिया के जरिए फैंस को अपनी लाइफ के झलकियां दिखाती रहती हैं. बिपाशा 47 साल की उम्र में भी काफी खूबसूरत और बोल्ड लगती हैं.
कल्कि कोचलिन
42 साल की हो चली एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन अपने पति और बेटे के साथ गोवा में रहती हैं. वो फिल्मी प्रोजेक्ट के लिए समय-समय पर मुंबई आना-जाना करती रहती हैं. अपने हुस्न से कल्कि बड़ी-बड़ी एक्ट्रेसेस को टक्कर देती हैं.
आमना शरीफ
टीवी से लेकर फिल्मों तक का सफर तय करने वाली अदाकारा आमना शरीफ भी एक मां हैं, लेकिन उनका ग्लैमर लुक हर आज भी दर्शकों का दिल चुरा लेता है. 43 साल की आमना इंडस्ट्री की सबसे स्टाइलिश मां के रूप में भी जानी जाती हैं.
सुरवीन चावला
बॉलीवुड एक्ट्रेस सुरवीन चावला हमेशा अपने दमदार किरदार से दर्शकों को अपना बना लेती हैं. रियल लाइफ में भी सुरवीन काफी बोल्ड और बिंदास हैं. साल 2015 में सुरवीन ने अपने दोस्त अक्षय ठक्कर से शादी की. सोशल मीडिया पर सुरवीन अक्सर अपनी बेहतरीन तस्वीरें शेयर करती रहती हैं.