Thursday, 30 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

2 घंटे 19 मिनट की धमाकेदार सस्पेंस-थ्रिलर, ट्विस्ट और टर्न्स देख पकड़ लेंगे माथा

---विज्ञापन---

Suspense Thriller: इस फिल्म को हिंदी सिनेमा की सबसे धांसू सस्पेंस-थ्रिलर फिल्मों में गिना जाता है. इसकी कहानी कुछ ऐसी है कि हर मोड़पर एक नया ट्विस्ट देखने को मिलता है. हर कुछ मिनट बाद इस फिल्म की कहानी नया मोड़ लेती हो और अंत तक यह अंदाजा लगाना मुश्किल हो कि आगे क्या होने वाला है. अगर अबतक अपने ये फिल्म नहीं देखी, तो सबसे पहले इसे जरूर देख लें.

2018 की फिल्म

साल 2018 में आई इस फिल्म ने सिनेमाघरों में खूब नाम कमाया. अपनी दमदार कहानी से फिल्म ने दर्शकों को दिल जीत लिया और आज भी ये फिल्म उतनी ही नई लगती है, जितनी रिलीज के वक्त. कहानी है एक ऐसे पियानो वादक की है, जो खुद को अंधा बताकर अपनी जिंदगी जी रहा होता है. सबकुछ ठीक चल रहा होता है, लेकिन एक दिन वो अनजाने में एक मर्डर का गवाह बन जाता है.

---Advertisement---

फिल्म की कहानी

इसके बाद फिल्म में जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिलता है. कहानी में तब बड़ा मोड़ आता है, जब वो चाहकर भी इससे बाहर नहीं निकल पता और बार-बार फंस जाता है. आगे की कहानी में झूठ और साजिश का जबरदस्त खेल देखने को मिलता है.

फिल्म की कास्ट

हम बात कर रहे हैं फिल्म ‘अंधाधुन’ की, जिसमें आयुष्मान खुराना, तब्बू और राधिका आप्टे लीड रोल में हैं. इस फिल्म का निर्देशन श्रीराम राघवन ने किया है, जिन्हें सस्पेंस और थ्रिलर फिल्मों के लिए जाना जाता है. अंधाधुन एक ऐसी फिल्म है, जिसे देखकर आप हफ्तों इसकी तारीफ करते रहेंगे.

---Advertisement---

चौंका देने वाला क्लाइमैक्स

फिल्म में आने वाले ट्विस्ट हर किसी को चौंका देते हैं. आयुष्मान खुराना ने अपने किरदार को बेहतरीन तरीके से निभाया है. वहीं विलेन के रोल में तब्बू का भी किरदार शानदार है. राधिका आप्टे इसमें एक सहज किरदार में दिखती हैं.

कहां देखें?

अगर आपने ‘अंधाधुन’ अबतक नहीं देखी है, तो इसे JioHotstar पर फ्री देखा जा सकता है. 2 घंटे 18 मिनट की इस फिल्म को IMDb पर 8.2/10 की शानदार रेटिंग मिली हुई है.

---Advertisement---
First published on: Jul 30, 2026 03:43 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola