Sunday, 28 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

14 साल की कड़ी मेहनत के बाद भी खाली थे हाथ, फिर एक शो ने रातोंरात बना दिया स्टार

---विज्ञापन---

Standup Comedian Success Story: कॉमेडियन समय रैना इन दिनों अपने शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट्स' के दूसरे सीजन 2 के लिए सुर्खियां बटोर रहे हैं. अभी तक उनके इस शो का एक ही एपिसोड रिलीज हुआ, जिसकी चर्चा चारों तरफ हो रही है. इस एपिसोड में आए कई कंटेस्टेंट की किस्मत की पूरी तरह से बदल गई है. लेकिन, इनमें से एक कंटेस्टेंट ऐसा है जिसकी पॉपुलैरिटी ने पूरे देश को हैरान कर रख दिया है, वो हैं अविनाश अग्रवाल. जिन्होंने डोनाल्ड ट्रम्प की मिमिक्री करके सबका दिल जीत लिया है. चलिए आपको अविनाश अग्रवाल के संघर्ष की कहानी बताते हैं.

भारत का डोनाल्ड ट्रम्प...

समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट्स 2' के पहले एपिसोड को 4.5 करोड़ से अधिक बार देखा गया. सबसे ज्यादा चर्चा अविनाश अग्रवाल की हुई, जिन्होंने डोनाल्ड ट्रम्प की मिमिक्री की, सोशल मीडिया पर लोग उन्हें 'भारत का डोनाल्ड ट्रम्प' कह रहे हैं. अविनाश की हाजिरजवाबी की जजों और दर्शकों ने खूब तारीफ की है.

---Advertisement---

​​14 साल की मेहनत

बहुत कम लोगों को पता है कि अविनाश अग्रवाल को यह हुनर ​​और स्टेज परफॉर्मेंस ​​14 साल की मेहनत से हासिल हुआ है. 2013 में उन्होंने कॉपीराइटिंग की नौकरी छोड़ दी और स्टैंड-अप कॉमेडी करना शुरू किया. हालांकि, उन्होंने माना कि नौकरी छोड़ने का फैसला जल्दबाजी थी. फिर उन्होंने ब्रांडिंग और मार्केटिंग की कॉर्पोरेट नौकरी के साथ-साथ उन्होंने लाइव शोज में परफॉर्म किया.

800 से अधिक लाइव शो

अविनाश अग्रवाल की वेबसाइट के अनुसार, उन्हें स्टेज पर 15 से अधिक सालों का एक्सपीरियंस है. उन्होंने पूरे भारत में 800 से अधिक लाइव शोज में परफॉर्म किया है. इसके साथ ही, उन्होंने इवेंट्स होस्ट भी किए हैं और कॉमेडियन गौरव कपूर के लिए ओपनिंग एक्ट भी किया है.

---Advertisement---

रातोंरात मिली शोहरत

अविनाश की पब्लिक प्रोफाइल के अनुसार, उन्होंने संयुक्त राज्य अमेरिका में आयोजित टोस्टमास्टर्स वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ पब्लिक स्पीकिंग में भारत को रिप्रेजेंट भी किया है और ग्लोबल लेवल पर टॉप 30 में अपनी जगह बनाई. अविनाश की 14 सालों की मेहनत का फल सिर्फ एक शो से मिल गया. 'लेटेंट 2' में आने के बाद अविनाश के इंस्टाग्राम पर रातोंरात 250,000 फॉलोअर्स मिल गए.  

First published on: Jun 27, 2026 10:06 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola