Saturday, 4 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Maatrubhumi पर CBFC की कैंची? सलमान खान फिल्म्स ने तोड़ी चुप्पी, वायरल हुआ बयान

---विज्ञापन---

Salman Khan Maatrubhumi CBFC Controversy Rumors: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की इन दिनों अपनी आने वाली मोस्ट अवेटेड फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई, जिसमें बताया गया कि सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि' सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफेशन (CBFC) में फंस गई है. साथ ही यह भी बताया कि फिल्म इस समय सर्टिफेशन से जुड़ी परेशानियों का सामना कर रही है. इस मामले पर सलमान खान फिल्म्स ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. चलिए जानते हैं कि इस मामले पर उन्होंने क्या कहा है.

सलमान खान फिल्म्स ने तोड़ी चुप्पी

अपूर्वा लखिया के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' को लेकर शुरू हुए CBFC विवाद पर सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस, सलमान खान फिल्म्स, ने एक ऑफिशियली बयान जारी किया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इस मामले पर अपनी सफाई दी.  

---Advertisement---

पूरी तरह से गलत...

सलमान खान फिल्म्स ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने साफ-साफ बताया कि फिल्म को CBFC या उसके सर्टिफिकेशन प्रोसेस में कोई समस्या नहीं आ रही है. उन्होंने अपने लंबे नोट में लिखा, 'यह दावा करना कि 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' को CBFC से कोई समस्या आ रही है या इसका सर्टिफिकेशन रोक दिया गया है, पूरी तरह से गलत है.'

अब हर एक अपडेट...

उन्होंने आगे लिखा, 'फिल्म को अभी तक CBFC को सर्टिफिकेशन के लिए भेजा ही नहीं गया है. इसलिए, ऐसी खबरें पूरी तरह निराधार हैं. हम मीडिया और फैंस से अपील करते हैं कि वो इस तरह की झूठी खबर को न फैलाएं. फिल्म से जुड़ी कोई भी हर एक अपडेट केवल सलमान खान फिल्म्स की तरफ से दी जाएगी. खबरों में दावा किया गया था कि सलमान खान की फिल्म को कथित तौर पर सीबीएफसी ने रोक दिया है, जिससे फिल्म निर्माताओं की अगस्त में रिलीज करने की योजना धरी रह गई है। हालांकि, अब निर्माताओं ने आधिकारिक तौर पर इन सभी अफवाहों को खारिज कर दिया है.

---Advertisement---

क्यों बदला गया फिल्म का नाम बदल?

कुछ समय पहले ही अपूर्वा लखिया ने फिल्म का नाम बदलने को लेकर कहा, 'सलमान खान सर के फैंस को टाइटल में बदलाव अचानक लग सकता है, लेकिन यह रातोंरात लिया गया फैसला नहीं था. शुरुआत से ही हमने दो टाइटल रजिस्टर कराए थे: बैटल ऑफ गलवान और मातृभूमि. जैसे-जैसे हमारी फिल्म का निर्माण आगे बढ़ा, हमें एहसास हुआ कि यह सिर्फ एक युद्ध के बारे में नहीं है.'

First published on: Jul 04, 2026 05:31 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola