---विज्ञापन---
वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? उठाया मिस्ट्री मैन के नाम से पर्दा, हिंदू-मुस्लिम की एकता पर कही ये बात

वड़ा पाव गर्ल के नाम से मशहूर चंद्रिका दीक्षित इन दिनों चर्चा में बनी हुई है. वह एक मिस्ट्री मैन के साथ शादी और उनका पति उनपर धोखा देने का आरोप लगा रहा है, जिसको लेकर वह खबरों में छाई हुई है. चंद्रिका लगातार उस मिस्ट्री मैन के साथ अलग-अलग तरह के वीडियोज शेयर कर रही है. वहीं, अब एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें मिस्ट्री मैन का राज खुल गया है. साथ ही चंद्रिका हिजाब पहने हुए नजर आ रही है, जिससे लोग अनुमान लगा रहे हैं कि क्या वड़ा पाव गर्ल ने अपना धर्म बदल लिया है. तो चलिए जानते हैं इस बारे में.

दरअसल, वड़ा पाव गर्ल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वह मिस्ट्री मैन के साथ नजर आ रही हैं. जिसमें वह हिजाब पहने हुए नजर आ रही है और उनके साथ मिस्ट्री मैन ने माथे पर टीका लगाया हुआ है.

इस वीडियो में चंद्रिका पहले सलाम करती हैं और मिस्ट्री मैन जय महाकाल कहते हैं. इसके बाद मिस्ट्री मैन कहता है " जिसको बाद चंद्रिका बानो कहते हुए आए हैं, वो अभी भी चंद्रिका दीक्षित हैं.

इसके बाद चंद्रिका कहती हैं, जिसको आप मिस्ट्री मैन कह रहे हैं, ये कोई और नहीं ये है सैफी. जिसके बाद दोनों सलाम और जय श्री महाकाल कहते हैं.

सैफी वीडियो में कहते हैं, ' हमारी मोहब्बत में हिंदू मुस्लिम की एकता अगर आप देखते हैं तो उसके लिए आपको. इसके आगे चंद्रिका कहती हैं, "ये जो राजनीति है, ये जो पॉलिटिक्स है. इसे साइड करना होगा. करके देखो और तुम्हें पता चलेगा. इससे बढ़िया धर्म नहीं और हम जो धर्म में है एक दूसरे की इज्जत करना जानते हैं. वहीं, चंद्रिका बीच में फिर कहती हैं, " और सबसे बड़ा धर्म तो इंसानियत है. इंसानियत को फॉलो कर रहे हैं. आप लोगों ने इस रिश्ते को ही गलत नाम दे दिया.

चंद्रिका ने जैसे ही ये वीडियो शेयर किया, वैसे ही लोगों ने इसपर कमेंट्स की बरसात कर दी. एक यूजर ने लिखा, "कौन है ये लोग, कहां से आते हैं ये लोग. हमें पागल बनाने. दूसरे ने लिखा, " 1 अप्रैल को ये तीन साथ में मिलकर बोलेंगे. कैसा लगा मेरा मजाक. अप्रैल फूल बनाया जा रहा है हम सबको.

बता दें, कि वड़ा पाव गर्ल यानी कि चंद्रिका और उनके पति युगम गेरा का रिश्ता इन दिनों सुर्खियों में हैं. दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे पर आरोप लगाते नजर आ रहे हैं.