Wednesday, 25 February, 2026

---विज्ञापन---

90s की ब्लॉकबस्टर हीरोइन, जिसने लगातार दी 21 हिट फिल्में; 19 की उम्र में हो गया निधन

90s Actress: 90s के दशक में एक से बढ़कर एक बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने अपना जलवा दिखाया, लेकिन इस एक्ट्रेस की बात ही अलग थी. मात्र 3 साल के फिल्मी करियर में इस अदाकारा ने एक से बढ़कर एक सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में दे डाली थीं. लगातार 21 हिट फिल्में देकर इस हसीना ने अनोखा रिकॉर्ड भी बनाया. लेकिन महज 19 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह चली.

बॉलीवुड की इस अदाकारा की खूबसूरती दर्शक आज भी नहीं भूल पाए हैं. एक ऐसी ही हसीना, जिनकी अदाओं का पूरा बॉलीवुड दीवाना था. हर डायरेक्टर उन्हें अपनी फिल्म की हीरोइन बनाना चाहता था. एक्ट्रेस ने जिस भी फिल्म में काम किया वो इतिहास बन गई.

हम बात कर रहे हैं 90 के दशक की सबसे मशहूर अदाकारा दिव्या भारती की, जिनकी आज बर्थ एनिवर्सरी है. दिव्या भारती का जन्म साल 1974 को मुंबई में हुआ था. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक तेलुगु फिल्म से की थी.

साउथ में काम करने के बाद साल 1992 में आई फिल्म ‘विश्वात्मा’ से दिव्या भारती ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट हुई और दिव्या भारती की किस्मत चमक उठी. अपनी पहली ही फिल्म से दिव्या पूरे देशभर में फेमस हो गई थीं.

'विश्वात्मा' फिल्म के बाद दिव्या भारती ने गोविंदा स्टारर फिल्म 'शोला और शबनम' में नजर आईं और ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही. बॉलीवुड में एक्ट्रेस का करियर महज 2 साल का ही रहा और इस बीच उन्होंने करीब 21 फिल्मों में काम किया, जिनमें से 13 फिल्में सुपरहिट रहीं और 8 हिट रहीं.

दिव्या भारती एक बहुत ही खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस थीं. उनकी तुलना श्रीदेवी से की जाती थी. साल 1993 में दिव्या की अचानक मौत हो गई थी. बताया जाता है, दिव्या नशे की हालत में अपनी खिड़की पर बैठी थीं, जहां ग्रिल नहीं थी. उठने की कोशिश करते वक्त उनका पैर फिसला और वो पांचवीं मंजिल से नीचे गिर गईं. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके. भले ही आज दिव्या भारती हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी फिल्में दर्शकों के दिल में हमेशा के लिए अमर हो गई हैं.

First published on: Feb 25, 2026 09:11 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.