---विज्ञापन---

Dhurandhar 2: जसकीरत और यालीना का होगा मिलन? ऐसे पूरी होगी अधूरी कहानी, यहां जानें क्या कहता है फिल्म का गणित

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर द रिवेंज 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही है. यह मूवी 2025 की धुरंधर का सीक्वल है और यह एक स्पाई थ्रिलर मूवी है. जिसने 11 दिनों में दुनिया भर में 1365 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. इस तरह से यह मूवी भारत की चौथी सबसे ज्यादा कमाऊ फिल्म बन गई है.

वहीं, आदित्य धर ने फिल्म में एक-एक बारीकी का ध्यान रखा है. उन्होंने हर किरदार को बेहतरीन ढंग से पेश किया है. लेकिन फिल्म के क्लाइमेक्स में दिखाया जाता है कि हमजा यानी कि जसकीरत सिंह रंगी अपनी पत्नी और बेटे को पाकिस्तान में ही छोड़ देता है और वह भारत अपनी मां से मिलने के लिए पहुंचता है. लेकिन लोगों के मन में एक सवाल बार-बार आ रहा है कि क्या जसकीरत और उसकी पत्नी यलीना की मुलाकात होगी. क्योंकि क्लाइमेक्स से ठीक पहले हमजा यलीना को विदेश भेजने की प्लानिंग करता है. वह उसे वैंकुअर जाने को कहता है. वहीं, अब इन सवालों का जवाब ढूंढते हुए रेडिट पर यूजर्स अलग-अलग तरह से अनुमान लगा रहे हैं कि क्या यलीना और हमजा की मुलाकात होगी. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

धुरंधर 2 का पहला पार्ट साल 2025 में रिलीज हुआ था और उसमें दिखाया गया था कि हमजा अली मजारी ल्यारी के नेता जमील जमाली की नाबालिग बेटी यलीना के प्यार में पड़ जाता है और दोनों की शादी हो जाती है. यलीना संग शादी के बाद हमजा को सीधे तौर पर पाकिस्तानी आवाम पार्टी के नेता जमील जमाली के घर में एंट्री मिल जाती है. इसके बाद शुरू होती है असली कहानी, जब हमजा अली बने भारतीय स्पाई जसकीरत पाकिस्तान की ल्यारी पर आपका आतंक बरपाता है.

वहीं, फिल्म के दूसरे पार्ट में यानी कि धुरंधर द रिवेंज में दिखाया गया है कि यलीना और जसकीरत का एक बेटा होता है. लेकिन कुछ वक्त बाद यलीना को हमजा की हकीकत पता चल जाती है कि वह एक भारतीय स्पाई है. हालांकि जैसे तैसे हमजा यलीना को यकीन दिलाता है कि वह उसका दुश्मन नहीं है और वह उसे बर्बाद नहीं करने आया. उसका मकसद सिर्फ भारत को बर्बाद करने वाले लोगों से है और ये लोग पाकिस्तान को भी बर्बाद करने में लगे हुए.

लेकिन धुरंधर 2 के आखिर में पता चलता है कि सिर्फ हमजा ही नहीं बल्कि जमीन जमाली भी भारतीय स्पाई है, जो कि 45 साल पहले पाकिस्तान आया था. लेकिन जब ये हकीकत सामने आती है तो लोगों के मन में सवाल उठता है कि आखिर जमील ने अपनी बेटी यलीना की शादी हमजा से क्यों करवाई और हमजा को यलीना को भूलने को क्यों कहा.

रेडिट पर अब इसी सीन को लेकर चर्चा हो रही है. धुरंधर 2 के फैन ने जसकीरत और हमजा के दो सीन की तुलना की. क्योंकि जब जसकीरत हमजा बनता है तो वह अपने परिवार की तस्वीर जला देता है और जब हमजा फिर से जसकीरत की जिंदगी में वापस जाता है तो वह यलीना और अपने बच्चे के साथ फोटो जला देता है. जिससे लोग सवाल करते हैं कि क्या यलीना को जसकीरत इस तरह से भूलाकर आगे बढ़ जाएगा. वहीं, एक दूसरे फैन ने भी कहा, " ठीक है यलीना को इंडिया नहीं आना था, लेकिन वो किसी दूसरे देश में साथ रह सकते थे. जैसा कि कनाडा या वैंकूवर. लेकिन नहीं आदित्य धर चाहते थे कि लोग क्लाइमैक्स में रोएं, इसलिए इसकी ऐसी एंडिंग रखी है. कागजों में हमजा और जसकीरत मर चुके है. उसका नया पासपोर्ट शौर्य भारद्वाज के नाम से बना है और भारतीय एजेंसी उसकी आगे की लाइफ पहले ही आसान बना रही है.

हालांकि एक यूजर ने कहा कि यलीना और हमजा को अलग दिखाना इसलिए भी जरूरी था कि अगर अचानक यलीना यादब होती तो लोग जमील जमाली से इसकी पूछताछ करते और उसका पुराना राज खुल सकता था कि वो भारतीय एजेंट है. बता दें कि भले ही फिल्म को हैप्पी एंडिंग नहीं मिली है. लेकिन फिर भी यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. मूवी अपनी कहानी को लेकर खूब तारीफें बटोर रही है.

First published on: Mar 30, 2026 01:38 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.