---विज्ञापन---
Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की फिल्म से 37 साल बाद फिर छाया ये पुराना गाना, ओरिजिनल सिंगर ने आदित्य धर पर कह दी इतनी बड़ी बात

Dhurandhar 2: आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' ने पूरी दुनिया में तहलका मचा रखा है, हर तरफ फिल्म की तरीफों के पुल बांधे जा रहे हैं, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर नोटों की बारिश कर दी है, तो न जाने कितने रिकॉर्ड को धवस्त करते हुए मूवी नए रिकॉड पर रिकॉर्ड बनाए जाए रही है, डायरेक्टर की पीक डिटेलिंग की जमकर तारीफ हो रही है.

'धुरंधर 2'ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के साथ-साथ एक 37 साल पुराने गाने को भी नई पहचान दिला दी है. रणवीर सिंह और डायरेक्टर आदित्य धर की इस फिल्म में 80 के दशक का सुपरहिट गाना 'ओए ओए... तिरछी टोपी वाले' फिर से सुनाई दे रहा है, जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं.

ये गाना मूल रूप से 1989 में आई फिल्म Tridev का है, और इसे मशहूर सिंगर सपना मुखर्जी ने अपनी आवाज दी थी. अब 'धुरंधर 2' के जरिए ये गाना दोबारा ट्रेंड में आ गया है, जिससे सपना मुखर्जी बेहद खुश हैं.

एक इंटरव्यू में सपना मुखर्जी ने डायरेक्टर आदित्य धर की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा, कि आजकल पुराने गानों को रीक्रिएट करते वक्त अकसर उनकी असली पहचान बदल दी जाती है, लेकिन 'धुरंधर 2' में ऐसा नहीं हुआ. उनकी आवाज को जस का तस रखा गया, जो किसी भी कलाकार के लिए सबसे बड़ा सम्मान होता है.

सपना ने कहा, कि गाना फिर से बनाया जा सकता है, लेकिन उसकी आत्मा को नहीं बदला जा सकता. इस बार गाने का एहसास पहले जैसा भी है, और बिल्कुल नया भी. उन्होंने ये भी बताया, कि पहले लोग इस गाने पर सिर्फ डांस करते थे, लेकिन अब फिल्म में इसे एक अलग भाव के साथ पेश किया गया है, जिससे इसका मतलब और गहरा हो गया है.

फिल्म में इस गाने को क्लाइमैक्स के दौरान इस्तेमाल किया गया है, जहां कहानी एक बड़े ट्विस्ट पर पहुंचती है. यही वजह है, कि 'ओए ओए' अब सिर्फ एक डांस नंबर नहीं रह गया, बल्कि कहानी का अहम हिस्सा बन गया है.

बता दें, कि 'धुरंधर 2' सिर्फ गानों की वजह से ही नहीं, बल्कि अपने दमदार एक्शन, कहानी और एक्टिंग के कारण भी चर्चा में है. फिल्म ने रिलीज के कुछ ही दिनों में 1200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है, जो अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है.

बहरहाल, 'धुरंधर 2' ने ये साबित कर दिया है, कि अगर पुराने गानों को सही तरीके और सम्मान के साथ पेश किया जाए, तो वे एक बार फिर दर्शकों के दिलों पर राज कर सकते हैं. जिसका उदाहरण 'धुरंधर 2' में साफ नजर आ रहा है.