---विज्ञापन---
YouTube पर लीक हुई ‘धुरंधर 2’, फैंस का इमोशनल रिएक्शन, बोले- ‘3000 करोड़ चाहिए, आदित्य धर कुछ…’

'धुरंधर 2' ने इन दिनों तहलका मचा रखा है. फिल्म देश ही नहीं विदेशों में भी बड़े-बड़े रिकॉर्ड तोड़ती नजर आ रही है, इतना ही नहीं बॉक्सऑफिस पर तो मूवी ने नोटों की बारिश कर दी है, लेकिन इस बीच आदित्य धर से फैंस ने इमोशनल अपील की है, आइए जानते हैं, फैंस का क्या कहना है, और पूरा मामला क्या है?

बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. जहां एक तरफ फिल्म कमाई के नए रिकॉर्ड बनाने की ओर बढ़ रही है, वहीं दूसरी तरफ इसका पायरेटेड वर्जन यूट्यूब पर लीक होने की खबर ने मेकर्स और फैंस दोनों की चिंता बढ़ा दी है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का एक वर्जन मोबाइल से रिकॉर्ड करके यूट्यूब पर अपलोड कर दिया गया है. बताया जा रहा है, कि ये पूरा वर्जन ऑनलाइन उपलब्ध है, जिसे देखकर फैंस काफी नाराज हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कई यूजर्स ने इस मुद्दे को उठाया और फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर को टैग करते हुए, तुरंत एक्शन लेने की मांग की.

एक फैन ने लिखा, 'सर, आपकी फिल्म यूट्यूब पर अपलोड हो गई है, प्लीज इसे हटवाइए. हम चाहते हैं, कि ये फिल्म 3000 करोड़ की कमाई करे.' वहीं दूसरे यूजर ने कहा, 'अभी तक आपने नोटिस नहीं किया क्या? पूरी फिल्म ऑनलाइन है, जल्दी कुछ कीजिए.' दिलचस्प बात ये है, कि फैंस सिर्फ शिकायत ही नहीं कर रहे, बल्कि फिल्म की सफलता को लेकर भी काफी इमोशनल नजर आ रहे हैं.

फैंस का कहना है, कि उन्हें फिल्म की कहानी, इमोशन और सिनेमैटोग्राफी बेहद पसंद आई है. खासकर फिल्म का क्लाइमैक्स कई लोगों को भावुक कर गया. ऐसे में वे नहीं चाहते, कि पायरेसी की वजह से फिल्म की कमाई पर कोई असर पड़े.

हालांकि, अब तक इस मामले पर आदित्य धर या उनकी टीम की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन आमतौर पर ऐसे मामलों में मेकर्स तुरंत प्लेटफॉर्म को शिकायत देकर वीडियो हटवाने की कोशिश करते हैं.

बात करें फिल्म की कमाई की, तो 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. महज 12 दिनों में फिल्म ने भारत में ग्रॉस कलेक्शन 1042.23 करोड़ रुपये का कर लिया है. खास बात ये है, कि इसने हिंदी मार्केट में KGF 2 और Pushpa 2 जैसी बड़ी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है. वहीं पूरी दुनिया में 1392.23 करोड़ रुपये का बिजनेस कर तहलका मचा दिया है.

फिलहाल, अब नजर इस बात पर है, कि फिल्म कौन-कौनसे रिकॉर्ड को तोड़ती है. वहीं फैंस को उम्मीद है, कि अगर पायरेसी पर जल्द रोक लग गई, तो 'धुरंधर 2' 3000 करोड़ क्लब में भी एंट्री कर सकती है.