Wednesday, 1 April, 2026

---विज्ञापन---

11 दिन में ‘धुरंधर 2’ ने बनाए ये 11 रिकॉर्ड, कमाई से रच रही इतिहास

Dhurandhar 2 Records: रणवीर सिंग स्टारर फिल्म 'धुरंधर 2' रुकने का नाम नहीं ले रही. दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 1350 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है और लगातार सिनेमाघरों में छाई हुई है. इसके साथ ही फिल्म ने कई नए रिकॉर्ड बनाए और तोड़े हैं. माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में ये फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी और कमाऊ फिल्म बनने जा रही है.

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर: द रिवेंज की इन दिनों सिनेमाघरों में धूम मची हुई है. अपने रिलीज के पहले दिन से ही ये स्पाई थ्रिलर इतिहास रच रही है. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को 11 दिन हो चले हैं और अब भी ये फिल्म धुंआधार कमाई करती नजर आ रही है. सैकनिल्क के मुताबिक, धुरंधर 2 वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगभग 1360 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है. महज 11 दिन में ही फिल्म ने धुरंधर पार्ट 1 के लाइफटाइम कलेक्शन यानी 1307 करोड़ रुपये से आगे निकल गई है. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हर रोज एक नया इतिहास रचते नजर आ रही है. आइए फिल्म के कुछ अनोखे रिकॉर्ड्स के बारे में जानते हैं.

सबसे पहला रिकॉर्ड धुरंधर: द रिवेंज ने अपने रिलीज के महज 11 दिनों में वर्ल्डवाइड 1360 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. दूसरा रिकॉर्ड ये कि धुरंधर 2 ने अपनी पहली फिल्म धुरंधर के पूरे लाइफटाइम कलेक्शन (1307 करोड़) को सिर्फ 11 दिनों में ही पार कर लिया.

धुरंधर 2 तीसरा रिकॉर्ड ये कि फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 11 दिनों में रिकॉर्डतोड़ 846.87 करोड़ रुपये तक का नेट कलेक्शन कर लिया है. चौथा रिकॉर्ड ये कि धुरंधर 2 बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की अब तक की सबसे बड़ी हिट फिल्म बन गई है.

धुरंधर 2 ने दूसरे शनिवार को 62.85 करोड़ रुपये की कमाई की. ये आंकड़ा भी एक रिकॉर्ड है. बता दें धुरंधर 2 अपने रिलीज के पहले 4 दिन में सबसे ज्यादा कमाई वाली हिंदी फिल्म बनी. इसमें पेड प्रिव्यू भी शामिल है.

धुरंधर 2 सातवां रिकॉर्ड हिंदी फिल्मों में सबसे तेज 500 करोड़, 600 करोड़ और 1000 करोड़ वर्ल्डवाइड शामिल है. इससे पहले किसी भी हिंदी फिल्म ने इतनी तेजी से कमाई नहीं की. धुरंधर 2 भारत की टॉप 5 फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है. दंगल, बाहुबली 2 और पुष्पा 2 के बाद धुरंधर 2 चौथी सबसे बड़ी भारतीय फिल्म बन चुकी है.

इसके अलावा उत्तर अमेरिका में फिल्म ने बाहुबली 2 का 9 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया. वहीं एडवांस बुकिंग में दूसरे रविवार को 10.5 लाख टिकट बिके, जो हिंदी सिनेमा के इतिहास में सबसे बड़ा सेकंड संडे बना.

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म रुकने का नाम नहीं ले रही है. ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिल्म तेजी से 2000 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही है और इस तरह एक और रिकॉर्ड बन सकता है.

First published on: Mar 30, 2026 04:57 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.