---विज्ञापन---
कोई नहीं बच रहा! Dhurandhar 2 के खौफ से बदली इन 3 साउथ फिल्मों की रिलीज डेट

आदित्य धर निर्देशित फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही हैं. दुनियाभर में फिल्म ने 1200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और लगातार सिनेमाघरों में पसंद की जा रही हैं. रणवीर सिंह की स्टारर इस फिल्म की पॉपुलैरिटी इस कदर है कि दूसरी फिल्में अपनी रिलीज डेट ही बदल दे रही हैं. बॉलीवुड के साथ ही साउथ सिनेमा की फिल्में भी धुरंधर 2 से खौफ खा रही हैं.

दुनियाभर में रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म हर रोज एक नया इतिहास रच रही हैं और कई नए रिकॉर्ड्स भी बना रही है. वर्ल्डवाइड फिल्म 1200 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी हैं.

रिलीज से पहले धुरंधर 2 की दीवानगी देखने को मिली. बॉलीवुड की कई फिल्मों ने इसके चक्कर में अपनी रिलीज डेट टाल दी. वहीं अब ये खौफ साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी साफ देखने को मिल रहा है. क्योंकि हिंदी भाषा के साथ ही साउथ में भी धुरंधर 2 शानदार कलेक्शन करती नजर आ रही हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो कुछ साउथ फिल्मों की रिलीज डेट को पोस्टपोन कर दिया गया है.

इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर साउथ सुपरस्टार राम चरण की फिल्म पेड्डी है, जिसे लेकर दर्शक काफी उत्साहित हैं. इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. वहीं इसकी रिलीज डेट को कई बार बदला गया और अब एक बार फिर इसमें बदलाव किए गए हैं. पहले ये मूवी 30 अप्रैल को रिलीज होनी थी, लेकिन अब पोस्टपोन हो गई है. नई डेट अभी सामने नहीं आई है.

दूसरी फिल्म है एक्टर प्रदीप रंगनाथन की फिल्म Love Insurance Kompany यानी LIK, जो 3 अप्रैल को रिलीज होनी थी, लेकिन अब पोस्टपोन कर दी गई है. बताया जा रहा है कि अब ये फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होगी.

इस लिस्ट में साउथ स्टार अखिल अक्किनेनी की फिल्म ‘लेनिन’ भी शामिल है. ये फिल्म भी पोस्टपोन कर दी गई है. रिपोर्ट्स की मानें तो अब ये फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.