---विज्ञापन---
‘धुरंधर 2’ बनी चौथी सबसे ज्यादा कमाऊ फिल्म, क्या इन टॉप 3 मूवी के कलेक्शन को दे पाएगी मात?

धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है. फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन कर रही है. इतना ही नहीं इसके ज्यादातर शोज फुल जा रहे हैं और सिनेमाघरों में भी लोग 4 घंटे की इस मूवी को देखने के लिए डटे हुए है. वहीं, धुरंधर 2 चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है.

दरअसल, धुरंधर 2 ने दुनिया भर में 11 दिनों में अपने फिल्म की कमाई 1361.95 करोड़ कर ली है. इतनी ही नहीं इस फिल्म की भारत में ग्रॉस कमाई कुल 1011.95 करोड़ पहुंच गई है. इस मूवी ने अपने पहले पार्ट यानी कि धुरंधर का भी रिकॉर्ड तोड़ डाला है, जिसने 2025 में 1300 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था. वहीं, धुरंधर 2 की इस तरह से कमाई को देखते हुए लोग अनुमान लगा रहे हैं कि क्या धुरंधर अपने से टॉप 3 फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी.

सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में नंबर 1 पर आमिर खान स्टारर फिल्म दंगल है. यह फिल्म हरियाणा के पहलवान महावीर फोगाट के बारे में है,जो अपनी बेटियों को पहलवानी सिखाते हैं और वो देश के लिए मेडल लेकर आती हैं. इस मूवी ने दुनिया भर में 2000 करोड़ का कलेक्शन किया था. इस मूवी का रिकॉर्ड अभी तक कोई भी नहीं तोड़ पाया है.

लिस्ट में दूसरे स्थान पर एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी बाहुबली 2 द कंक्लूजन है, जो कि 2017 में आई थी. इस मूवी ने दुनिया भर में 1810 करोड़ की कमाई की है.

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म पुष्पा 2 द रूल शामिल है, जो कि साल 2024 में रिलीज हुई थी. इस मूवी ने दुनिया भर में 1742 करोड़ का कलेक्शन किया था.

जैसा कि 1360 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर धुरंधर 2 चौथे स्थान पर है. तो पांचवें स्थान पर फिल्म RRR ने अपनी जगह बनाई है. इस मूवी ने दुनिया भर में 1300 करोड़ की कमाई की थी.

धुरंधर 2 ने यश स्टारर केजीएफ चैप्टर 2 और जवान को भी मात दे दी है. केजीएफ 2 ने दुनिया भर में 1250 करोड़ कमाए थे और जवान ने 1160 करोड़ का कलेक्शन किया था.