---विज्ञापन---
हिंदी में मौजूद Netflix पर ये क्राइम थ्रिलर कोरियन ड्रामा है सबसे धांसू, एक-एक सीन है जबरदस्त

नेटफ्लिक्स पर ऐसे तो हर तरह का कंटेस्टेंट और हर देश की फिल्में वेब सीरीज मौजूद हैं. वहीं आज कल लोग कोरियन फिल्में और और कोरियन शोज देखना काफी पसंद करते हैं. आज हम कुछ ऐसे ही बेहतरीन क्राइम थ्रिलर कोरियन ड्रामा के बारे में बात करेंगे, जो कि सस्पेंस से भरपूर हैं. इन शोज का एक-एक सीन बेहद जबरदस्त है.तो चलिए जानते हैं इस बारे में.

विंसेजों: लिस्ट में पहला शो साल 2021 का विंसेजों है. यह एक डार्क कॉमेडी थ्रिलर शो है. जो कि एक कोरियन इटालियन माफिया लॉयर के बारे में है. शो में जबरदस्त सस्पेंस भी देखने को मिलेगा और इसकी कहानी बेहद शानदार है.

माय नेम: लिस्ट में दूसरा शो माय नेम है, जो कि 2020 में रिलीज हुआ था. यह एक बेहतरीन क्राइम ड्रामा है, जो कि एक महिला के बारे में है. जो अपने पिता की मौत का बदला लेती है.

ऑल ऑफ अस आर डेड: 2022 में रिलीज हुआ शो ऑल ऑफ अस आर डेड एक हॉरर थ्रिलर शो है. यह एक जॉम्बी ड्रामा है, जो कि एक स्कूल के बारे में है, जहां जॉम्बी अटैक कर देते हैं. जिसके बाद हर कोई अपनी जान बचाने की कोशिश करता है.

द ग्लोरी: 2022 का कोरियन शो द ग्लोरी बेहतरीन रिवेंज थ्रिलर है. जो कि एक ऐसी महिला के बारे में है, जो उन लोगों से बदला लेती है, जिन्होंने उसे हाई स्कूल में परेशान किया था और उसके शरीर को जलाया था.

द आर्ट ऑफ सारा: वहीं, हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई सीरीज द आर्ट ऑफ सारा ट्रेंड कर रही है. यह सीरीज एक ऐसी महिला के बारे में है, जो नकली बैग का बिजनेस शुरू करती है और उसे एक ब्रांड बनाती है. लेकिन इसके पीछे तमाम राज छिपे होते हैं.

स्क्विड गेम: बेहतरीन क्राइम थ्रिलर ड्रामा की लिस्ट में स्क्विड गेम का नाम भी शामिल है. जिसके तीन सीजन आ चुके हैं और तीनों ही बेहद खतरनाक है. इस शो में एक तरह से मौत का खेल देखने को मिलता है. आखिर में जो बचेगा वो पूरी प्राइस मनी घर ले जाएगा.