Tuesday, 30 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘5 साल लिव इन में रहो…’ 74 साल की इस हसीना ने यंगस्टर्स को दी ये खास सलाह, बोलीं-‘शादी से तो बेहतर…’

---विज्ञापन---

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसे एक्टर और एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी की, लेकिन कुछ समय बाद अलग हो गए. वहीं, कई अभिनेत्रियों ने अपनी शादीशुदा जिंदगी में कई मुश्किलों और घरेलू हिंसा का भी सामना किया. आज हम ऐसी ही एक अभिनेत्री की बात कर रहे हैं, जिन्होंने हाल ही में यंगस्टर्स को शादी से पहले लिव-इन रिलेशनशिप में रहने की सलाह दी है.

जीनत अमान ने 80 के दशक में बिखेरा था जलवा

दरअसल, हम बात कर रहे हैं 80 के दशक में बड़े पर्दे पर अपनी अदाकारी का जलवा बिखेर चुकीं जीनत अमान की. अभिनेत्री अक्सर युवाओं को शादी से पहले लिव-इन रिलेशनशिप में रहने की सलाह देती रही हैं. इससे पहले भी वह इस मुद्दे पर अपनी राय रख चुकी हैं, जिस पर मुमताज और सायरा बानो ने उनकी आलोचना की थी.

---Advertisement---

लिव में रहने की जीनत ने दी सलाह

हाल ही में 74 वर्षीय अभिनेत्री ने एक बार फिर लिव-इन रिलेशनशिप का सपोर्ट किया है. उन्होंने कहा, "15 साल की दुखभरी शादीशुदा जिंदगी से बेहतर है कि 5 साल लिव-इन रिलेशनशिप में रहो."

लिव इन रिलेशनशिप पर जीनत ने कही ये बात

शुभ्रा अयप्पा के साथ बातचीत के दौरान जीनत अमान ने अपने निजी अनुभवों को शेयर किया. साथ ही उन्होंने लिव-इन रिलेशनशिप पर अपनी राय रखते हुए कहा, "आज के दौर में, और पहले भी, कोई भी चीज हमेशा के लिए नहीं रहती. कानूनी कमिटमेंट करने से पहले आपको यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि आप दोनों के बीच तालमेल है. यह मेरी निजी राय है. आपको यह समझना होगा कि क्या आप मानसिक और भावनात्मक रूप से एक-दूसरे के साथ तालमेल बिठा सकते हैं."

---Advertisement---

शादी और बच्चों पर बोलीं जीनत

उन्होंने आगे कहा, "अगर आप बच्चे पैदा करने की सोच रहे हैं, तो उनकी परवरिश कैसे करेंगे? पैसों को लेकर आपकी सोच क्या है? अगर दो लोगों के बीच तालमेल ही नहीं है, तो फिर रिश्ते का क्या मतलब? क्या आप 15 साल दुखी रहने के बजाय 5 साल खुशी से बिताना पसंद नहीं करेंगे? मेरा मानना है कि यही बेहतर है." अभिनेत्री ने आगे कहा, "लोग सोचते हैं कि रोमांस हमेशा बना रहेगा, लेकिन ऐसा नहीं होता. रिश्तों में हमेशा सुधार की गुंजाइश रहती है. अगर रिश्ते को ठीक से चलाना है, तो लेन-देन, तालमेल और समझौता करना पड़ता है. रिश्ते समय के साथ बदलते हैं. अगर आपको लगता है कि हनीमून वाला दौर हमेशा रहेगा, तो ऐसा नहीं है."

जीनत अमान ने शादीशुदा जिंदगी में झेली मुश्किलें

हालांकि, शादी और लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर जीनत अमान की यह सोच उनके निजी अनुभवों से जुड़ी हुई है. अभिनेत्री ने 1978 में अभिनेता संजय खान से शादी की थी. उस समय संजय खान पहले से शादीशुदा थे और उनके चार बच्चे भी थे. जीनत अमान ने संजय खान पर मारपीट और हिंसा के आरोप लगाए थे, जिसके बाद दोनों ने 1979 में अलग होने का फैसला किया. इसके बाद जीनत अमान ने 1985 में मजहर खान से शादी की. हालांकि, 1998 में मजहर खान का निधन हो गया. अभिनेत्री ने बाद में सिमी ग्रेवाल के शो में भी कहा था कि वह अपनी दूसरी शादी में भी पूरी तरह खुश नहीं थीं.

---Advertisement---
First published on: Jun 30, 2026 02:40 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola