Monday, 27 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘रामायण’ के सेट पर बड़े-बड़े स्पीकर लगाकर एक्टिंग करता था ये एक्टर, रणबीर कपूर ने कही ये बात

---विज्ञापन---

Actor Plays Loud Music on Ramayana Set: बॉलीवुड और साउथ सुपरस्टार से सजी भारत की मोस्ट अवेडेट फिल्म 'रामायण' के पहले पार्ट के ट्रेलर का इंतजार हर कई कर रहा हैं. हालांकि, 24 जुलाई को फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जाना था, जिसे पॉस्टपोन कर दिया गया. इसी बीच फिल्म के सेट एक बड़ी खबर समाने आई है. दरअसल, हाल ही में रणबीर कपूर और यश अपनी फिल्म 'रामायण' के प्रमोशन के लिए सैन डिएगो कॉमिक-कॉन पहुंचे, जहां उन्होंने फिल्म की शूटिंग के बारे में बात की. अब एक बार फिर से फिल्म के 'रावण' यानी यश ने 'रामायाण' की शूटिंग को लेकर एक बड़ा खुलासा है. चलिए जानते हैं कि उन्होंने क्या है.

'रावण' का किरदार

हाल ही में रिव्यू नेशन के यूट्यूब चैनल पर, रामायण की टीम ने कहानी के किरदारों के बारे में बात की. इस दौरान जब यश से उनके 'रावण' के किरदार में ढलने के बारे में पूछा गया तो यश ने कहा, 'मेरा भारी और विशाल मुकुट मुझे हर दिन सेट पर चलते समय 'रावण' के किरदार में ढलने में मदद करता था.'

---Advertisement---

सेट पर बड़े-बड़े स्पीकर...

इस दौरान जब नितेश ने यश से उनके गानों बारे में बात की, तो एक्टर ने मजाक में कहा, 'मैंने तो सेट का पूरा माहौल ही बिगाड़ दिया था. मैं तो बहुत सीरियस रहता था.' यश ने आगे कहा, 'मैं बड़े-बड़े स्पीकर लाता था और पूरी आवाज में गाने बजाता था. मैं उसी कंडिशन में खो जाता था. मैं भगवान शिव के गाने बजाता था. रावण भगवान शिव का बड़ा भक्त है. मैं वो गाने बजाता था और उसी समाधि में जाना चाहता था. म्यूजिक इतना तेज होता था कि सब लोग बड़ी मुश्किल से बात कर पाते थे.'

पूरे सेट का माहौल

इसके बाद रणबीर कपूर ने कहा, 'मैंने अभी तक यश के साथ कोई सीन शूट नहीं किया है, लेकिन जिन्होंने भी उनके साथ शूट किया है, वे सब मुझे बताते हैं कि यश अपने म्यूजिक से पूरे सेट का माहौल बदल देते हैं.'

---Advertisement---

'रामायण' की कास्ट

बता दें कि 'रामायण' में रणबीर 'राम', साई पल्लवी 'सीता', यश 'रावण', रवि दुबे 'लक्ष्मण', सनी देओल 'हनुमान' और रकुल प्रीत सिंह 'सूर्पनखा' का किरदार निभाते नजर आएंगे. इसका पहला पार्ट दिवाली 2026 पर और दूसरा पार्ट 2027 में रिलीज होगा.

First published on: Jul 26, 2026 08:28 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola