Friday, 24 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

कौन हैं सैंटी शर्मा? CJP विवाद के बीच रैपर ने मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस का किया ऐलान

---विज्ञापन---

इन दिनों देश के अलग-अलग हिस्सों में छात्र NEET पेपर लीक मामले को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. वहीं, 'कॉकरोच जनता पार्टी (CJP)' और हजारों छात्र दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं. इस आंदोलन को कई सेलेब्स भी समर्थन दे रहे हैं और लगातार इस मुद्दे पर अपनी राय रख रहे हैं. इसी बीच रैपर सैंटी शर्मा ने भी CJP को लेकर बयान जारी किया है. साथ ही उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस करने का ऐलान भी किया है.

1 अगस्त को सैंटी करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

दरअसल, सैंटी शर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लंबा पोस्ट साझा किया. इसमें उन्होंने लिखा, "पिछले कुछ दिनों में मुझे इंस्टाग्राम के जरिए बहुत प्यार, समर्थन और अनगिनत सवाल मिले हैं. मुझसे संपर्क करने वाले सभी लोगों का धन्यवाद. मैं 1 अगस्त 2026 को मुंबई में होने वाली अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आपके सभी सवालों के जवाब दूंगा. 1 अगस्त से 'अगस्त क्रांति' की शुरुआत होगी."

---Advertisement---

प्रेस के आगे CJP के खिलाफ सबूत पेश करेंगे सैंटी?

उन्होंने आगे लिखा, "प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मैं CJP के पीछे की सच्चाई और कई अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात करूंगा. मेरी हर बात तथ्यों और सबूतों पर आधारित होगी. जो लोग CJP का समर्थन कर रहे हैं, उनसे मेरी बस यही गुजारिश है कि वे थोड़ा इंतजार करें. जब पूरी सच्चाई और सबूत सामने आएंगे, तब सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा." सैंटी शर्मा ने आगे दावा किया, "जहां कोटा में NEET के सफल छात्र अपनी सफलता का जश्न मना रहे हैं, वहीं कुछ लोग कथित तौर पर छात्रों की आड़ में अपना राजनीतिक एजेंडा आगे बढ़ा रहे हैं. मैं इस मुद्दे पर भी विस्तार से बात करूंगा."

कैसे शुरू हुआ सैंटी शर्मा और CJP विवाद

सैंटी शर्मा से जुड़ा विवाद तब शुरू हुआ, जब एक वायरल वीडियो में उन्होंने देश के राजनीतिक माहौल पर टिप्पणी करते हुए 'कॉकरोच जनता पार्टी (CJP)' को "सिर्फ इंटरनेट ड्रामा" बताया. उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर तीखी बहस छिड़ गई. कुछ लोगों ने उनकी राय का समर्थन किया, जबकि कई लोगों ने उनकी आलोचना भी की.

---Advertisement---

सैंटी का यूट्यूब हुआ बैन

इस विवाद के बाद यह भी दावा किया गया कि उनका YouTube चैनल हमेशा के लिए हटा दिया गया है. सैंटी शर्मा ने बताया कि प्लेटफॉर्म की ओर से उन्हें सूचित किया गया कि चैनल को दोबारा शुरू नहीं किया जा सकता. उन्होंने इसे अपने 11 साल के सपनों, संघर्ष और यादों का नुकसान बताया. साथ ही आरोप लगाया कि चैनल हटाए जाने के बाद उन्हें विरोध और नफरत भरे संदेशों का सामना करना पड़ा. हालांकि, YouTube ने सार्वजनिक रूप से यह स्पष्ट नहीं किया कि चैनल को किस वजह से हटाया गया.

कौन हैं सैंटी शर्मा?

मध्य प्रदेश के रतलाम में जन्मे गणेश शर्मा, सैंटी शर्मा के नाम से मशहूर हैं. उन्होंने 2016 में 'सुनी सुनी सड़कों' गाने से अपने म्यूजिक करियर की शुरुआत की. इसके बाद 'उड़ान', 'कोशिश मेरी', 'फेक स्टार्स', 'मुझे प्यार कर' और 'गैंगस्टा' जैसे गानों से लोकप्रियता हासिल की. हाल ही में उन्होंने अक्षय कुमार की फिल्म 'हाउसफुल 5' के साउंडट्रैक पर काम किया, जिसके साथ उन्होंने बॉलीवुड में भी कदम रखा.

---Advertisement---
First published on: Jul 24, 2026 02:21 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola