Friday, 31 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

महेश बाबू, सौरभ जैन या फिर रणबीर… ‘रामायण’ में किसने निभाया भगवान विष्णु का किरदार? सस्पेंस ने फैंस को किया बेचैन

---विज्ञापन---

Who Is Played Lord Vishnu in Ramayana: नितेश तिवारी की ड्रीम प्रोजेक्ट फिल्म 'रामायण' का मोस्ट अवेडेट ट्रेलर अपने निश्चित समय पर गुरुवार सुबह 4 बजे रिलीज हो गया. फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया समेत पूरे इंटरनेट पर छा गया है. महज 13 घंटों में इस ट्रेलर को 16 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. ट्रेलर में रणबीर कपूर से लेकर यश का लुक एक्टिंग लोगों को खूब पसंद आ रही है. ट्रेलर में भगवान विष्णु की भी झलक दिखाई गई है, जिसे देखने के बाद फैन्स कंफ्यूज हैं, आखिर फिल्म में भगवान विष्णु का किरकार आखिर किसने निभाया है. फैंस सोशल मीडिया पर भगवान विष्णु के किरदार को लेकर लगातार कयास लगा रहे हैं. चलिए आपको को पूरा माजरा समझाते हैं.

भगवान विष्णु का किरदार किसने निभाया?

'रामायण' के ट्रेलर में भगवान विष्णु की झलक देखने के बाद से लोग बड़ी बेचैनी से जानना चाहते हैं कि आखिर फिल्म में भगवान विष्णु का किरदार कौन-से एक्टर निभाया है. इसको लेकर सोशल मीडिया पर फैन्स के बीच एक नई बहस शुरू हो गई है.

---Advertisement---

'वाराणसी' कनेक्शन्स...

कुछ लोगों ने तो इस किरदार का कनेक्शन एसएस राजामौली की 'वाराणसी' से जोड़ा है. कह रहा है कि नितेश तिवारी की 'रामायण' में महेश बाबू ने भगवान विष्णु का रोल निभाया है. क्योंकि वो एसएस राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' में काम कर रहे हैं.

रणबीर कपूर पर अटकी सुई...

वहीं, कुछ लोगों ने कहना है कि 'रामायण' में रणबीर कपूर सिर्फ श्रीराम नहीं, बल्कि परशुराम का रोल ही नहीं बल्कि भगवान विष्णु का भी रोल निभा रहे हैं. ऐसा इसलिए कहा जा रहा हैं क्योंकि 'श्रीराम' भगवान विष्णु का ही अवतार है.

---Advertisement---

क्या सौरभ राज जैन बने भगवान विष्णु?

कई लोगों का मानना है कि 'रामायण' में भगवान विष्णु के किरदार में फेमस टीवी एक्टर सौरभ राज जैन ने निभाया है. फैंस का कहना ​​है कि ट्रेलर में दिख रही भगवान विष्णु की झलक में सौरभ राज जैन का चेहरा दिखाई दे रहा है. साल 2013 में टीवी सीरियल 'महाभारत' में भगवान कृष्ण का किरदार निभाने के बाद घर-घर में मशहूर हुए सौरभ राज जैन ने पहले भी कई बार भगवान विष्णु और शिव के किरदार निभाया हैं.    

First published on: Jul 30, 2026 07:06 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola