---विज्ञापन---

‘मैं ब्राह्मण हूं आपको श्राप देता हूं…’ बॉलीवुड के इस एक्टर ने जब डायरेक्टर पर निकाली अपनी भड़ास

---विज्ञापन---

बॉलीवुड में कई ऐसे एक्टर और एक्ट्रेस हैं, जिनकी कभी न कभी किसी न किसी डायरेक्टर, कास्टिंग काउच या फिर साथी कलाकारों से बहस बाजी हुई है. हालांकि आज हम एक ऐसे एक्टर को लेकर बात कर रहे हैं, जो कि ब्राह्मण हैं और उन्होंने एक बार गुस्से में डायरेक्टर को श्राप देने की बात कही थी.

अनुपम खेर करियर

दरअसल, हम बात कर रहे हैं दिग्गज एक्टर अनुपम खेर की. जो कि फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर हैं. वह फिल्मों में 80 के दशक से काम करते हुए आ रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1982 में आई फिल्म 'आगमन' से की थी. हालांकि उन्हें पहचान महेश भट्ट की मूवी 'सारांश' से मिली थी. इसके अलावा वह रहना है तेरे दिल में, खोसला का घोसला, हे बेबी, स्पेशल 26, द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर, सिग्नेचर, इमरजेंसी, द बंगाल फाइल्स जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं.

---Advertisement---

महेश भट्ट ने अनुपम खेर को ऑफर की थी सारांश

हालांकि क्या आप जानते हैं कि फिल्मों में काम करते हुए अनुपम खेर ने एक बार महेश भट्ट को श्राप दे दिया था. दरअसल, अनुपम खेर को महेश भट्ट की फिल्म सारांश से बड़ा ब्रेक मिला था और जब उन्हें यह फिल्म ऑफर हुई तो उन्होंने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दीं.

अनुपम खेर को सारांश से कर दिया था बाहर

हालांकि इस बीच अनुपम खेर को पता चलता है कि उन्हें फिल्म से रिप्लेस करके महेश भट्ट ने संजीव कुमार को कास्ट कर लिया है. जिसके बाद अनुपम खेर बुरी तरह से टूट गए थे और वह इस घटना से भी बेहद दुखी थे और उन्होंने मुंबई तक छोड़ने का फैसला कर लिया था.

---Advertisement---

अनुपम खेर ने दिया था महेश भट्ट को श्राप

हालांकि वह महेश भट्ट से खासा नाराज भी थे और उन्होंने जब मुंबई छोड़ने का फैसला किया, तब उन्होंने महेश भट्ट को खरी खोटी सुनाने का भी सोचा था. जिसके बाद एक्टर सीधा डायरेक्टर के घर पहुंचे और वहां जाकर उन्होंने अपना सारा गुस्सा निकाला. अनुपम ने महेश के घर जाकर कहा, " आप अपनी इस फिल्म में सच्चाई की बात कर रहे हैं, लेकिन आपकी खुद की जिंदगी में सच्चाई नहीं है. मैं ब्राह्मण हूं और आपको श्राप देता हूं. एक्टर के इतना कहते ही महेश भट्ट ने उन्हें तुरंत रोका और फिर से फिल्म में कास्ट कर लिया.

सारांश के लिए अनुपम खेर को मिला था बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

इसके बाद अनुपम खेर ने फिर से महेश भट्ट के साथ सारांश में काम शुरू किया. बता दें कि यह मूवी एक बुजुर्ग कपल के बारे में है, जो अपने इकलौते बेटे को खो देते हैं और उसके बाद उनके लिए जीवन जीना मुश्किल हो जाता है. इस फिल्म को आज 42 साल हो चुके हैं और बता दें कि इस फिल्म ने अनुपम खेर को बेस्ट एक्टर का भी फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था और महेश भट्ट को बेस्ट डायरेक्टर और लेखन के लिए अवॉर्ड मिला था.

---Advertisement---
First published on: May 25, 2026 06:04 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.