Sunday, 28 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 1: ‘वेलकम टू द जंगल’ ने आते ही मचा दिया तूफान, पहले ही दिन तोड़ा ‘जॉली एलएलबी’ 3 का रिकॉर्ड

---विज्ञापन---

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 1: बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' ने रिलीज होते ही तहलका मचा दिया है. सुपरहिट 'वेलकम' फ्रेंचाइजी के इस तीसरे पार्ट को लेकर दर्शकों के बीच पिछले काफी समय से जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा था. सिनेमाघरों में दस्तक देते ही इस फिल्म को देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है, जिससे फिल्म को बंपर ओपनिंग मिली है.

पेड प्रिव्यूज से कड़क शुरुआत

अहमद खान के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बना ली थी. गुरुवार को हुए इस फिल्म के पेड प्रिव्यूज शो से ही मेकर्स की झोली में करीब ₹3.75 करोड़ आ चुके थे. इसके बाद शुक्रवार को जब यह फिल्म सिनेमाघरों में पूरी तरह रिलीज हुई, तो इसने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर डबल डिजिट की कमाई के साथ बहुत ही कड़क खाता खोला है.

---Advertisement---

पहले दिन की कुल कमाई

बॉक्स ऑफिस ट्रैक करने वाली मशहूर ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म ने अपने पहले दिन यानी शुक्रवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब ₹15.00 करोड़ का शानदार नेट कलेक्शन किया है. अगर इसमें गुरुवार के प्रिव्यूज की कमाई को भी जोड़ दिया जाए, तो भारत में इस फिल्म की कुल ओपनिंग का आंकड़ा अब करीब ₹18.75 करोड़ के पार पहुंच चुका है.

तोड़े अपनी ही फिल्मों के रिकॉर्ड

इस कड़क ओपनिंग के साथ ही 'वेलकम टू द जंगल' ने अक्षय कुमार की पिछली फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. हाल ही में आई उनकी फिल्म 'भूत बंगला' ने पहले दिन ₹12.25 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था, जबकि 'जॉली एलएलबी 3' ने अपने पहले दिन ₹12.50 करोड़ की ओपनिंग ली थी. साफ है कि यह फिल्म अक्षय कुमार की इन दोनों ही फिल्मों से कमाई के मामले में काफी आगे निकल गई है.

---Advertisement---

शोज और ग्रॉस कलेक्शन का धमाल

इस फिल्म को देश भर के थिएटर्स में करीब 10,890 शोज मिले हैं, जहां इसकी कुल ऑक्युपेंसी लगभग 20 फीसदी दर्ज की गई है. सुबह के शोज में यह थोड़ा धीमा था, लेकिन शाम होते-होते थिएटर्स में भीड़ बढ़ गई. पहले दिन इस फिल्म का इंडिया में ग्रॉस कलेक्शन करीब ₹29.00 करोड़ रहा है. ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह फिल्म शुरुआती तीन दिनों के वीकेंड में ही आसानी से ₹50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी.

चौंतीस सितारों की बड़ी फौज

इस फिल्म को फिरोज नाडियाडवाला और उनके पार्टनर्स ने मिलकर प्रोड्यूस किया है. फिल्म की सबसे बड़ी यूएसपी इसकी विशाल स्टारकास्ट है, जिसमें अक्षय कुमार के साथ सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, रवीना टंडन, लारा दत्ता और परेश रावल जैसे 34 बड़े सितारे मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. इतनी बड़ी स्टारकास्ट ने दर्शकों को सिनेमाघरों तक आने पर मजबूर कर दिया है.

---Advertisement---
First published on: Jun 27, 2026 07:25 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola